Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जोवल ने किया मण्डियों में धान खरीद का निरीक्षण

महेश गुप्ता
पलवल, 24 अक्तूबर
: स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.आर. जोवल ने पलवल व होडल अनाज मण्डियों में चल रही धान खरीद प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीद निर्बाध रूप से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक कुमार मीणा भी साथ थे।
गौरतलब है कि जिला की पांच मण्डियों पलवल, होडल, हसनपुर, खाम्बी व हथीन में धान की खरीददारी की जा रही है। जिला में हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन व हैफेड द्वारा खरीददारी की जा रही है। सरकार द्वारा मण्डियों में धान खरीद की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
धान खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से जारी रखने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिला की पलवल व होडल मण्डियों का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजरा खरीद का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डियों में बिजली व पानी की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डियों पर साफ-सफाई पर विशेष बल दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने धान की नमी की जांच करने वाली मशीनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया का फीडबैक लेकर मौके पर ही अधिरियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विवरणानुसार जिला में 27920 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। मिलरों द्वारा 10049 मीट्रिक टन तथा खरीद एजेन्सियों द्वारा 17871 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। अनाज मण्डियों में धान खरीद के निरीक्षण के दौरान जोवल के साथ पलवल के उपमंडल अधिकारी सतबीर मान, जिला खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन के जिला प्रबन्धक एसके शर्मा, हैफेड के खरीद प्रभारी दयान्द पोसवाल तथा मार्किट कमेटी के सचिव सत्यप्रकाश यादव व मोहन जोवल तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
DSC03716

DSC03717

Related posts

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम की नजर, 46 वार्डों में नोडल अधिकारी नियुक्त

Metro Plus

मतदाता सूचियों का विशेष पुर्नरीक्षण कार्यक्रम 15 नवंबर से शुरू होगा: यशपाल

Metro Plus

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श युवाओं के लिए मार्गदर्शक: मुख्यमंत्री

Metro Plus