Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रावल स्कूल में व्यवहार कुशलता सेमिनार का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 24 अक्तूबर:
जिला प्रशासन के सहयोग से डॉ० एमपी सिंह के नेतृत्व में टाटा मोटर्स के द्वारा रावल पब्लिक स्कूल में सभी रावल शिक्षण संस्थानों के बस कन्डेक्टर और ड्राईवरों को व्यवहार कुशल बनाने हेतु व सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा लाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें लगभग 200 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन सीबी रावल के द्वारा किया गया। डॉ० एमपी सिंह ने कहा कि बस कन्डेक्टर और ड्राइवर को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए वहीं तबियत खराब होने की स्थिति व मादक पदार्थो का सेवन करके गाड़ी नही चलानी चाहिए। पूर्ण व्यवहार कुशल रहते हुए सभी का यथा योग्य सम्मान करना चाहिए और प्रभावशाली बोलचाल के तरीकों को अपनाना चाहिए किसी भी प्रकार की असभ्य व अश्रील हरकत नही करनी चाहिए।
सभी बच्चों के अभिभावकों के संपर्क सूत्र रखने चाहिए और बच्चे को बस से उतार कर अन्य किसी को नही सौंपना चाहिए। किसी भी प्रकार से लड़ाई झगड़ा नही करना चाहिए लड़ाई झगड़े की स्थिति में मैनेजमेंट को फोन कर देना चाहिए और हर बस में लेडी अटेंडेंट, फायर उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स व सीसीटीवी कैमरा अवश्य होना चाहिए। डॉ० सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर अति गंभीर है, जिसकी वजह से हर विद्यालय और महाविद्यालय के चालक और परिचालकों को टाटा मोटर्स के सहयोग से प्रशिक्षित कर रहा है। इस कड़ी में पहला कैम्प डीएवी-14, दूसरा डीपीएस बल्लभगढ़ और तीसरा रावल स्कूल में लगाया गया है। इस अवसर पर अनेको प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई जिनमें विजेताओं सम्मानित भी किया गया और सड़क सुरक्षा से संबधित विडियों भी दिखाए गए।
Rawal school Photo-4

Related posts

आम आदमी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ काफिले शहीद श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे

Metro Plus

गम के महीने के रूप में मनाया जाता है मुहर्रम: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

ADC अपराजिता ने किससे की सफाई कर्मचारीयों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग? देखें!

Metro Plus