Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

छठ पूजा से पहले होगी यमुना की साफ-सफाई: ADC सतबीर मान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 16 अक्टूबर: छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश हैं कि यमुना नदी के किनारे स्थापित सभी एसटीपी, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पूर्ण क्षमता से चालू रखे जाएं। ताकि नदी का जल स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बना रहे। आगामी छठ पूजा महोत्सव से पहले यमुना नदी की जल गुणवत्ता में सुधार के संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अनुपचारित जल या औद्योगिक अपशिष्ट यमुना नदी में न छोड़ा जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त एडीसी सतबीर मान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना नदी के किनारे स्थित सभी एसटीपी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की तकनीकी जांच की जाए और यदि किसी भी इकाई में खराबी या अवरोध पाया जाए तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दुरूस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना तट के किनारे बने घाटों पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इसलिए यमुना नदी के जल की गुणवत्ता मानक स्तर पर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

ADC ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार का अनुपचारित जल या अपशिष्ट नदी में न जाने पाए। उन्होंने कहा कि सभी घाटों की नियमित निगरानी की जाए। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधन जैसे प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में CTM अंकित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

24 घंटे बिजली से फरीदाबाद के गांव भी बनेंगे स्मार्ट: विपुल गोयल

Metro Plus

नाबार्ड के डीडीएम निर्मल कुमार ने किया स्टालों का दौरा

Metro Plus

GST लागू होने पर टमाटर ने दिखाया अपना असली रंग,100 रुपए किलो तक बिक रहा है टमाटर

Metro Plus