Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नागरिक के ऑनलाइन रजिस्ट्री के दस्तावेज पूर्ण हों, फिर भी अधिकारी द्वारा परेशान किया गया, तो अधिकारी के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्यवाही: संजय जून

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 22 नवंबर: हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लागू की गई पेपरलेस एवं ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर गहन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद मंडल के मंडलायुक्त संजय जून ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

मंडलायुक्त संजय जून ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया को लागू करने के दौरान सामने आ रही तकनीकी समस्याओं, प्रक्रियागत चुनौतियों और अन्य व्यावहारिक दिक्कतों का विस्तृत विवरण एक रिपोर्ट के रूप में तैयार करें। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराई जाए ताकि इन बिंदुओं को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भेजकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली का उद्वेश्य आमजन को सरल, समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए किसी भी प्रकार की बाधा को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

मंडलायुक्त ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू होने से नागरिकों को अब अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुगम और समय-बचत वाली बनेगी तथा दस्तावेजों का सत्यापन भी तेजी से ऑनलाइन हो सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन से प्राप्त प्रतिक्रियाओं तथा फील्ड स्तर पर सामने आ रही वास्तविक समस्याओं की जानकारी नियमित रूप से साझा करें, ताकि प्रणाली में आवश्यक सुधार कर इसे और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाया जा सके।

इस मौके पर मंडलायुक्त संजय जून ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील परिसर में आवश्यक दस्तावेजों की सूची स्पष्ट रूप से दर्शाते हुए एक सूचना बोर्ड लगाया जाए ताकि नागरिक अपने दस्तावेज पहले से तैयार कर सकें। इससे समय की बचत होगी और लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के दस्तावेज पूर्ण हों, तो उसका कार्य निर्धारित समय में बिना किसी देरी के किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया या कार्य में देरी की गई, तो सम्बंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग तथा हरपाल सिंह एंड कंपनी पर लगे पार्क की चारदीवारी को तुड़वाने के आरोप

Metro Plus

शिक्षाविद् रो.नरेन्द्र परमार की माताजी की रस्म पगड़ी रविवार 25 फरवरी को होगी

Metro Plus

टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus