Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सूरजकुंड मेले में फरीदाबाद पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त, 2000 से अधिक पुलिसकर्मी रहेगें तैनात: DCP मकसूद अहमद

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 29 जनवरी: सूरजकुंड में 39वां सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्रफ्ट फेस्टिवल मेले का आरम्भ हो रहा है। जिसके लिए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध कर लिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में मद्देनजर 2000 से अधिक पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त एनआईटी, मकसूद अहमद को मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनकी सहायता के लिए 17 एसीपी/डीएसपी स्तर के अधिकारी नियुक्त रहेंगे।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मेला ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि मेला ड्यूटी के लिए स्वास्थ्य में फिट कर्मचारियों की ही ड्यूटियां लगाई जाए। ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया जाए कि आमजन के साथ उनका व्यवहार अच्छा हो, साथ ही पुलिस कर्मचारियों का टर्न आउट बेहतर होना चाहिए। सभी कर्मचारी पहचान पत्र के साथ ड्युटियां करेंगे। पुलिस बल के रहने का उचित बंदोबस्त हो, खाने-पीने व रहने की सुविधा ठीक प्रकार से उपलब्ध कराई जाए ताकि उनको ड्युटियां करने में कोई असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि वीकेंड पर भीड़ को देखते हुए मेले में अतिरिक्त पुलिस बल लगाई जाए। मेले में चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस उपलब्ध हो। आगंतुकों की चेकिंग/फ्रिस्किंग भली प्रकार से की जाए, साथ ही प्रवेश द्वारों पर महिला पुलिस कर्मचारियों की भी ड्युटियां लगनी सुनिश्चित की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रवेश द्वारों पर बैग स्कैनर से सामान की चेकिंग की जाए। रात के समय सभी प्रवेश द्वारों पर एक रजिस्टर लगाया जायेगा। जिसमें आने वाले सभी व्यक्तियों के इंद्राज सुनिश्चित हो। मेला के सिक्योरिटी गार्ड की वेरिफिकेशन की जाए तथा उनके साथ मीटिंग की जाए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि आमजन को कोई असुविधा ना हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यातायात संकेत लगवाए गए हैं ताकि वाहनों की पार्किंग में असुविधा न हो। ट्रैफिक व्यवस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सड़क/मार्ग पर कोई भी वाहन पार्क ना हो।

DCP अपराध को निर्देशित किया गया कि सीमावर्ती राज्य जिला की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जाए:-

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मेले में लगाई गई ड्युटियां 2 शिफ्टों में रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेले को 6 पुलिस जोन में बाटा गया है। प्रत्येक जोन का सुपरविजन एक ACP/DSP स्तर के अधिकारी का होगा। मेला में VVIP गेट सहित कुल 5 प्रवेश द्वार बनाए गए है। जहां पर सुरक्षा के मद्देनजर DFMD लगाए गए है। साथ ही HHMD सहित सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए है। मेला परिसर में 12 मचान बनाई गई है। जहां पर पुलिस कर्मचारी दूरबीन के साथ निगरानी रखेंगें। इसके साथ ही मेला परिसर के विभिन्न जोन में 10 पिकेट लगाई गई है, जहां पर प्रत्येक पिकेट पर कमांडो कर्मचारी असला व वॉकी टॉकी सेट सहित नियुक्त रहेगें। इसके अतिरिक्त सिविल पारचात में भी पुलिस कर्मचारियों की ड्युटियां लगाई गई है।

मेले में 600 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरों के माध्यम से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर सुरक्षा की दृष्टी से बारीकी से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपराध शाखा व महिला पुलिसकर्मियों को सिविल पारचात में तैनात किया गया है। एंटी डिस्पोजल टीम व डॉग स्कॉड टीम की भी ड्युटियां 24 घंटे के लिए लगाई गई हैं। मेले की सुरक्षा में चारदिवारी के साथ 3 शिफ्ट में 6 नाके लगाए गए है साथ ही बाहरी सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के लिए अलग से 10 नाके तथा 9 बैरिकेट प्वॉईट पर सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं।

मेला परिसर में ड्रोन के माध्यम से भी मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। मेला में आगुंतकों की सुविधा के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की पुलिस मदद व आपात स्थिति में संपर्क करके पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकता है इसके साथ ही खोयापाया काउंटर भी बनाया गया है जहां पर किसी वस्तू या व्यक्ति के गुम होने की सूचना दी जा सकती है।

यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। इस बार मेले में 11 सामान्य पार्किंग बनाई गई है। जहां पर यातायात पुलिस कर्मचारियों द्वारा सुचारू रूप से वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए 4 PCR व 6 RIDER की ड्यूटियां लगाई गई है। जो दिन-रात 2 शिफ्टों में लगातार ड्यूटियां करेंगी। डीसीपी मकसूद अहमद ने आमजन से कहा कि वे भी मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।



Related posts

SDM अपराजिता ने कहा, बेरोजगार सक्षम योजना के तहत भत्तों के रूप में प्रदान की गई लाखों की धनराशि।

Metro Plus

जहरीली शराब की बोतल पर ब्रांडेड शराब की हॉलमार्क, ढक्कन व लेवल लगाकर करता था सप्लाई, पुलिस ने धरा।

Metro Plus

अनीता शर्मा की पहल पर दयाल नगर बस्ती में हुई राशन डिपो होल्डरों पर भारी छापेमारी

Metro Plus