Metro Plus News
उद्योग जगतएजुकेशनगुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

Surajkund मेले की कार्निवाल परेड में देखने को मिल रहा देश-विदेश की संस्कृति के रंगों का संगम

शिल्प मेले में कार्निवाल परेड से पर्यटक हुए मोहित, प्रतिदिन शाम 6 बजे निकाली जाती है कार्निवाल परेड
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Surajkund, 08 फरवरी
: 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में हर शाम कार्निवाल परेड का आयोजन होता है, जिसमें पार्टनर देश मिस्त्र और थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय के साथ हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के अलावा ईराक, कजाकिस्तान, ज़ाम्बिया, गांबिया, जोरडन, नाइजीरिया सहित अन्य देशों के कलाकार मंडली के साथ अपने पारंपरिक परिधान व ढोल, ताशे-बाजे, चिमटे आदि लेकर साथ निकलते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए चलते हैं।

मेला परिसर में गेट नंबर एक से लेकर वीआईपी धनतेसरी गेट तक मेन रोड के दोनों ओर दर्शकों का हुजूम इस परेड को देखने के लिए खड़ा रहता है। पर्यटकों के बीच अपने-अपने मोबाइल फोन में इस परेड की तस्वीरों व वीडियो को कैद कर यादगार के रूप में भी रखा जा रहा है।

सूरजकुंड शिल्प मेले में हर शाम आयोजित की जा रही कार्निवाल परेड पर्यटकों को मोहित करती है। रंग-बिरंगी, लाल-गुलाबी, नीली, पीली रोशनी से सराबोर देश-विदेश के नर्तकों व कलाकारों की यह कार्निवाल परेड देश-विदेश की संस्कृति के रंगों का संगम को दर्शाती है। इस कार्निवाल परेड में लोक कलाकारों द्वारा ढोल नगाड़ों, तंबूरे, बीन, गिटार, वायलिन, ड्रम, सेक्सोफोन, फ्लूट, क्लेरीनेट, सेलो, ड्रम्प्ट आदि वाद्य यंत्रों से पूरी दुनिया की विभिन्न धाराओं के संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया जाता है। यदि आप भी इस कार्निवाल परेड का आनंद लेना चाहते हैं तो एक बार फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शाम को छह बजे परिवार सहित कार्निवाल परेड का आंनद ले सकते है

Related posts

सावधान: पट्टे/किराये पर दी जमीन को दोबारा अपने कब्जे में ले सकता है नगर निगम! जानें क्या है माजरा?

Metro Plus

BJP नेता मौज-मस्ती के लिए रशियन डांसर नचवा कर रेस्टोरेंट की आड़ में परोस रहा था शराब, पुलिस ने धरा!

Metro Plus

उच्च न्यायालय ने अभिभावकों को झटका देते हुए दिए फीस जमा करने के आदेश: रि-एडमीशन से बचने का दिया एक मौका

Metro Plus