Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

सूरजकुंड मेले में झूला हादसे की जांच के लिए 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Surajkund, 08 फरवरी:
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में झूला टूटने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मामले की गहन, निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला प्रशासक सतबीर मान की अध्यक्षता में गठित की गई है, जो पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत करेगी।

गठित जांच समिति में प्रशासनिक, पुलिस तथा तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है ताकि झूला संचालन, संरचनात्मक मजबूती, तकनीकी मानक, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों, अनुमति प्रक्रिया एवं रखरखाव से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा सके। समिति में पुलिस उपायुक्त एनआईटी फरीदाबाद-सह-मेला पुलिस अधिकारी मकसूद अहमद को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त समिति में वाईएमसीए विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया गया है। साथ ही सिंचाई विभाग के मैकेनिकल विंग के कार्यकारी अभियंता हितेश कुमार तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के इलेक्ट्रिकल विंग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी गौर को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।

जांच समिति झूला हादसे के कारणों, तकनीकी खामियों, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा किसी भी स्तर पर हुई संभावित लापरवाही की गहन जांच करेगी। समिति द्वारा अपनी जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों या एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सुमित गौड़ ने स्मार्ट सिटी, वोट चोरी व पंजाबी समाज का मुद्दा उठाया

Metro Plus

लोगों द्वारा परिवार पहचान पत्र में घोषित आय की हो रही है जांच: ADC अपराजिता

Metro Plus

DC Model स्कूल में मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम का आयोजन

Metro Plus