Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विपक्ष फैला रहा भ्रम, लाभार्थी का पैसा सीधा उस गरीब आदमी के खाते में जा रहा है: CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्वावस्था पेंशन: CM

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

चंडीगढ़, 11 फरवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पेंशन को लेकर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है जबकि लाभार्थी का पैसा सीधा उस गरीब आदमी के खाते में जाए, इस गारंटी के साथ डबल इंजन सरकार काम कर रही है। मोदी सरकार की गारंटी पर देश की जनता को विश्वास है। मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो झूठ की दुकान खोली हुई है और लगातार इसके नेता भ्रामक प्रचार करने में लगे है। कांग्रेसी नेता लगातार बयान दे रहे है कि प्रदेश में दो लाख लोगों की पेंशन काट दी गई है, जबकि सच यह है कि बुजुर्गों का सम्मान करना तो हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी मौजूद रहे।

CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुजुर्गो के हितों की हमेशा बात की है और हमने भी अपने संकल्प पत्र में भी कहा था कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को अगर किसी प्रकार की दिक्कत आती है या फिर उनका स्वास्थ्य खराब होता है तो उनके इलाज की चिंता उनके परिवार को नहीं करनी, बल्कि ईलाज की चिंता मोदी सरकार और हरियाणा सरकार करेगी। इसी के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को 5 लाख रूपये तक का ईलाज मुफ्त दिया जा रहा है।

पंजाब में केवल 1500 रूपये पेंशन:-

CM नायब सिंह सैनी ने पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर पेंशन केवल मात्र 1500 रूपये दी जा रही है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को वहां की सरकार ने सब्जबाग दिखाए है कि पेंशन 2500 रूपये कर देंगे लेकिन किया कुछ नहीं, जबकि बीजेपी सरकार ने जो कहा वो किया और आज देश में सबसे ज्यादा बुजुर्ग सम्मान राशि हरियाणा में दी जा रही है।

विपक्षी उंगली कटवा कर शहीद होना चाहते है:-

CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की बात हो या इनेलो की, जब इनकी सरकार थी तब इन्होंने कुछ नहीं किया। पेंशन में केवल नाम मात्र बढ़ोतरी की गई। पेंशन को लेकर तो इनका हाल ऐसा है कि उंगली कटवाकर खुद को शहीद साबित करने की कोशिश कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने कभी इन्कम स्लैब नहीं लगाई, लेकिन इस पर भी आमजन को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो के पांच साल के शासनकाल में वृद्वसवस्था पेंशन में केवल 200 रूपये की बढ़ोतरी हुई। इसी प्रकार, कांग्रेस के 10 वर्ष के शासनकाल में केवल 700 रूपये की बढ़ोतरी हुई जबकि वर्तमान बीजेपी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में वृद्वज्ञवस्था पेंशन 1,000 रूपये से बढ़ाकर 3200 रूपये मासिक की है। इस प्रकार, सरकार ने वृद्वावस्था पेंशन में सबसे ज्यादा 2200 रूपये की बढ़ोतरी की है। वर्तमान में 20 लाख, 31 हजार, 367 बुजुर्गों को वृद्वावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है।

पेंशन काटी नहीं, रोकी गई है:-

CM हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के 2 लाख लोगों की पेंशन काट दी गई, ऐसा भ्रम फैलाने में विपक्ष जुटा है जबकि सच्चाई यह है कि जब किसी पेंशन लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो नियमानुसार उसकी पेंशन स्वत: बंद कर दी जाती है। दो लाख मामलों में से लगभग 1 लाखद्व 3 तीन हजार, आधे से भी अधिक ऐसे लाभार्थी हैं, जिनकी मृत्यु के उपरांत पेंशन बंद की गई है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर, 2024 से रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया पोर्टल में किसी तकनीकी समस्या के कारण प्रदेश सरकार को हरियाणा में मृत हुए व्यक्तियों का डाटा नहीं मिला था। यह डाटा नवंबर-2025 में प्राप्त होने के बाद एकमुश्त में ऐसे मृतकों की पेंशन कटी है।

CM ने कहा कि लगभग 37 हजार ऐसे मामले सामने आए थे जिनमें वास्तविक आयु 60 वर्ष से कम थी। लोगों ने डाटाबेस में छेड़छाड़ करके पेंशन स्वीकृत करवा ली थी। इन लाभार्थियों की पेंशन स्थगित कर दी गई है। डाटाबेस में छेड़छाड़ करने वालों के विरूद्व भी कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। यदि ये लोग अपनी आयु 60 वर्ष से अधिक होने का कोई प्रमाण देंगे तो इनकी पेंशन पुन: शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा करीब 39 हजार मामलों में स्थानीय समिति एवं सेक्टर समिति द्वारा आय आधारित पात्रता का सत्यापन नहीं किया गया था। ऐसे मामलों में आय का प्रमाण दिया जाएगा तो तुंरत उसका सत्यापन करवाया जाएगा और प्रमाण सही पाए जाने पर पेंशन बहाल कर दी जाएगी।



Related posts

घर-घर जाकर की जाएगी कुष्ठ रोगियों की पहचान: विक्रम

Metro Plus

वृक्षारोपण करने से मन को शान्ति मिलती है: आर के चिलाना

Metro Plus

छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देने की सोच है सांसद खेल महोत्सव: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus