धनेश अदलखा ने CM का जताया आभार, बजट को बताया विकास और जनकल्याण पर केंद्रित
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 2 मार्च: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए फरीदाबाद के लिए दो महत्वपूर्ण एलिवेटेड संपर्क मार्ग परियोजनाओं की घोषणा की है। इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
CM ने बताया कि पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिमी फरीदाबाद (बडख़ल मार्ग) तक मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे से सैनिक कॉलोनी मोड़ को जोड़ते हुए लगभग 850 करोड़ रूपये की लागत से करीब 8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग बनाया जाएगा। इस परियोजना में 5 फ्लाईओवर भी शामिल होंगे, जिससे शहर में यातायात दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इसके अतिरिक्त पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिमी फरीदाबाद (बाटा मार्ग) तक सैनिक कॉलोनी मोड़ से बीपीटीपी चौक तक लगभग 700 करोड़ रूपये की लागत से 9 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड संपर्क मार्ग विकसित किया जाएगा। इस मार्ग में 4 फ्लाईओवर भी प्रस्तावित हैं, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्रिचत होगी।
CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी और औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र को से जुड़ाव भी और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर प्रदेश के संतुलित और तेज विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर बडख़ल विधायक धनेश अदलखा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्ष 2026-27 का बजट विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में प्रस्तावित ये एलिवेटेड मार्ग राज्य सरकार की दूरदर्शी योजना और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विजन का प्रमाण हैं।







