Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

सरकारी जमीन से अतिक्रमण और सरकारी जमीन पर डाली हुई सामग्री हटाएं, नहीं तो होगी नीलामी: धीरेंद्र खडग़टा

नाले और नालियों की सफाई को लेकर निगम आयुक्त के सख्त निर्देश

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 3 मार्च: नगर निगम फरीदाबाद के निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने वार्ड नंबर 10 का निरीक्षण कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निगम आयुक्त के लगातार दौरे पूरे फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में जारी हैं, जिनका उद्वेश्य जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का आकलन करना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्रित करना है।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड के भीतर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से प्याली हार्डवेयर चौक के आसपास हो रहे अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा प्याली चौक से लेजर वैली पार्क होते हुए 3 नंबर पुलिया तक ग्रीन बेल्ट पर हो रहे कब्जों को भी हटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

वार्ड 10 के निरीक्षण के दौरान जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी, वार्ड पार्षद भगवान सिंह सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे। पार्षद एवं क्षेत्रवासियों ने निगम आयुक्त का वार्ड में पहुंचने पर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में पहली बार ऐसा हो रहा है जब नगर निगम के आयुक्त स्वयं प्रत्येक वार्ड में जाकर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दे रहे हैं।

इस अवसर पर निगम आयुक्त ने डबुआ कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट और लेजर वैली पार्क का दौरा किया। उन्होंने वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए तथा कहा कि क्षेत्र से गंदगी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन गलियों में स्ट्रीट लाइट की कमी है, वहां शीघ्र नई लाइटें लगाई जाएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी बरसात से पहले सभी नाले और नालियों की भी सफाई करवाना भी सुनिश्चित करें।

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने वार्ड 10 के निरीक्षण के दौरान फरीदाबाद शहर वासियों को निर्देशित किया है कि वह सभी सरकारी जमीन पर पड़े हुए अपने किसी भी प्रकार की सामग्री को हटा ले अन्यथा एक हफ्ते के बाद सरकारी जमीनों पर पड़े हुए सामान चाहे वह किसी भी डिपार्टमेंट अथवा प्राइवेट व्यक्ति से संबंधित होगा, उस समान की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सामग्री अथवा सरकारी जमीन पर समान रखने वाले लोगों की होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में संकल्परत है।

इस अवसर पर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। निगम प्रशासन के अनुसार शहर की सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related posts

FIA में Skill डेवलपमेंट को लेकर किया गया जिला स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन

Metro Plus

उद्योगपति जे.पी. मल्होत्रा ने विद्यार्थियों से किए अपने जीवन के अनुभव सांझे

Metro Plus

BJP जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर पार्टी कार्यकर्ताओं को नया संदेश दिया।

Metro Plus