Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बाटा पुल के नीचे से हटेगा अतिक्रमण, निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने किया वार्ड-14 का निरीक्षण

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 5 मार्च: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने वार्ड नंबर-14 का दौरा कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल हाईवे के साथ यामाहा कंपनी से होते हुए बाटा फ्लाईओवर, रामनगर और मिलहाड कॉलोनी तक का दौरा किया और वहां की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां-जहां भी अतिक्रमण किया गया है, उसे तुरंत हटाया जाए। साथ ही सड़क किनारे और आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के आदेश दिए गए।

निगम आयुक्त ने बाटा फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र को विकसित करने को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थान को ग्रीन बेल्ट अथवा पेड़ पार्किंग के रूप में विकसित करने के लिए प्लान और अनुमान तैयार किया जाए। साथ ही यहां हरियाली बढ़ाने और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की योजना बनाई जाए, ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी स्थिती में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रीन बेल्ट में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान ओल्ड जोन के जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार, SDO सुरेंद्र खट्टर, पार्षद नरेश नंबरदार के प्रतिनिधि रामू कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

Vidyasagar International स्कूल ने बच्चो को दी 7 लाख की स्कॉलरशिप

Metro Plus

आशीर्वाद रसोई में केवल पांच रूपये में भरपेट खाना खिलाया जाता है

Metro Plus

विपुल गोयल हुए ओर मजबूत, जजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन!

Metro Plus