Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

NIT में सट्टा खाई का खेल पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 17 मार्च: थाना कोतवाली क्षेत्र में सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2420 रूपय बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 16 मार्च को पुलिस चौकी टाउन नंबर 2, थाना कोतवाली की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एनआईटी के एच ब्लॉक पार्क और प्याली पार्क में सट्टा खाई की जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राम मनोचा निवासी टाऊन नंबर-2 एनआईटी को एच ब्लॉक पार्क से 1010 रूपए तथा ओमेंद्र निवासी डबुआ कॉलोनी को प्याली पार्क के पास से 1090 रूपए सहित काबू किया।

इसके अलावा थाना कोतवाली की टीम ने नीलम-बाटा रोड स्थित राम धर्म कांटा के पास इमरान अली निवासी नगला एन्क्लेव पार्ट-2 को सट्टा खाई करते हुए 320 रूपय सहित गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पुलिस का कार्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि आम नागरिक के मन में सुरक्षा और न्याय का विश्वास पैदा करना भी है: मुख्यमंत्री

Metro Plus

मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को दिए बरसाती पानी की निकासी के सख्त निर्देश

Metro Plus

भाईचारे व एकता का प्रतीक है ईद का त्यौहार: राजेश भाटिया

Metro Plus