Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ट्रैफिक, भारी वाहनों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था तथा नो-एंट्री टाइमिंग को लेकर डीसीपी ट्रैफिक ने दिए निर्देश

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 31 मार्च:
शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव, भारी वाहनों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था तथा निर्धारित समय (नो-एंट्री टाइमिंग) जैसे गंभीर मसले को लेकर डीसीपी ट्रैफिक जयबीर सिंह राठी ने शहर के विभिन्न परिवहन (ट्रांसपोर्टर) संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उक्त संबंधित समस्याओं का समाधान करना रहा। इस बैठक में शहर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट यूनियन एवं ट्रांसपोर्ट कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित एसीपी ट्रैफिक-2 विकास कुमार, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनोज कुमार एवं अन्य यातायात अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान ट्रांसपोर्टर्स द्वारा अपनी प्रमुख समस्याएं साझा की गईं जिनमें भारी वाहनों के प्रवेश-निषेध समय (नो-एंट्री टाइमिंग), पार्किंग स्थलों की कमी, लोडिंग-अनलोडिंग के लिए उपयुक्त स्थानों की व्यवस्था तथा चालकों को आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से संबंधित मुद्दे शामिल रहे।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए ट्रांसपोर्टर्स के साथ विस्तृत बातचीत की गई। इस दौरान विशेष रूप से भारी वाहनों की आवाजाही के लिए निर्धारित समय (नो-एंट्री टाइमिंग) को लेकर चर्चा की गई तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हुए व्यवहारिक समाधान निकालने पर सहमति बनी।

यातायात/ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्टर्स को निर्देश दिए गए कि सभी वाहन चालक निर्धारित समय एवं मार्गों का सख्ती से पालन करें, अनधिकृत स्थानों पर वाहन खड़ा न करें तथा सडक़ किनारे लोडिंग-अनलोडिंग से बचें। इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट कंपनियों को अपने स्तर पर ड्राइवरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा नियम उल्लंघन की स्थिति में जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में यातायात पुलिस एवं ट्रांसपोर्टर्स के बीच नियमित अंतराल पर समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

वहीं पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहनों के लिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्ट कंपनियों के विरूद्व नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फरीदाबाद यातायात पुलिस सभी ट्रांसपोर्टरों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित समय में ही शहर में प्रवेश करें तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए आमजन फरीदाबाद यातायात नियंत्रण कक्ष 0129-2267201 अथवा डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही यातायात से संबंधित शिकायत या सुझाव फरीदाबाद यातायात पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से भी साझा किए जा सकते हैं।

Related posts

अष्टमी व रामनवमी को लेकर चल रहे असमंजस को दूर करें, जानिए समय व तिथि

Metro Plus

हरियाणा में 19 से 21 दिसम्बर तक मनाया मनाया जाएगा गीता जयंती समारोह

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के नन्हें-मुन्नों ने रोमांचक रॉक स्पोर्टस का आनंद लिया

Metro Plus