Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

IMT इंडस्ट्रीज के लिए FAR की सीमा समाप्त करना औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा: हेमंत शर्मा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 5 अप्रैल:
फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (FIMTIA) के प्रधान हेमन्त शर्मा ने हजारों कर्मचारियों एवं आसपास के गांवों के लोगों के साथ “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बुके भेंट कर भव्य स्वागत भी किया।

इस अवसर पर हेमन्त शर्मा ने IMT इंडस्ट्रीज के लिए FAR (Floor Area Ratio) की सीमा समाप्त करने के ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इससे उद्योगों को विस्तार में बड़ी राहत मिलेगी।

इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं राज्यमंत्री राजेश नागर का भी हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इन दोनों मंत्रियों के प्रयासों से Faridabad IMT Industries Association (FIMTIA) की अधिकांश मांगों को इस बजट में स्वीकार किया गया है, जो उद्योग जगत के लिए अत्यंत सकारात्मक कदम है।

रैली में FIMTIA की ओर से एमएल शर्मा, वीरभान शर्मा, रमेश अरोड़ा, मनोज नागर, दीपक प्रसाद, राजेश शर्मा, योगराज गुप्ता, सतीश सिंघल, सनी सहरावत, आशु लाल आदि भी उपस्थित रहे।

हेमन्त शर्मा ने बताया कि रैली अत्यंत सफल रही, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। रैली स्थल के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मुख्यमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री एवं दोनों मंत्रियों के सहयोग से IMT औद्योगिक क्षेत्र निरंतर प्रगति करता रहेगा और फरीदाबाद का औद्योगिक विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Related posts

रोटरी क्लब ग्रेस ने बुजुर्गों को बाटीं दवाईयां व पानी की बोतलें

Metro Plus

जनरल प्रोमोशन और फीस माफी करके छात्रहित में फैसला करे भाजपा सरकार: कृष्ण अत्री

Metro Plus

छात्रों को ग्राहकों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

Metro Plus