Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लिंग्याज यूनिवर्सिटी के प्रांगण में दो-दिवसीय नेशनल कान्फ्रेंस का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,18 नवंबर:
लिंग्याज यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आगामी 20 नवंबर से आईपीआर चैलेंजस इन डिजिटल इंवायरमेंट नामक दो-दिवसीय नेशनल कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट़ीय स्तर के शिक्षा-जगत के कई प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस शीर्षक की व्यापकता आज के समाज में अति आवश्यक समझी जा रही है। आज की पीढ़ी आधुनिक यंत्र एवं उनमें इस्तेमाल की जाने वाली सेवाओं से परे नहीं है। यही कारण है कि डिजिटल शब्द अपने साथ कई अवसर एवं चुनौतियों का भंडार बनता जा रहा है। एक तरफ चीजें सहज एवं सरल होती जा रही हैं, तो दूसरी ओर साइबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय बनता जा रहा है। इसलिए वर्तमान एवं आगंतुक पीढ़ी के लिए यह दो दिवसीय कार्यक्रम लाभप्रद सिद्ध होगा।
कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ एवं दीप प्रज्ज्वलन दिल्ली के द्वारका स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो० रणबीर सिंह करेंगे। प्रतिभागी कॉन्फ्रेंस में न केवल शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे, बल्कि उन पर चर्चा-परिचर्चा भी करेंगे और दर्शकों को विषय के विभिन्न आयामों से भी अवगत कराएंगे। शिक्षा में शोध की भूमिका एवं महत्व बहुमूल्य है और इसी सोच के लिए लिंग्याज यूनिवर्सिटी ने सदैव ऐवे कार्यक्रमों को मंच प्रदान किया है, जिससे वृत्ति-छात्र, शिक्षक एवं अन्य सामाजिक वर्ग लाभांवित होते आ रहे हैं। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन डा. एसवीएवी प्रसाद हैं जबकि संयोजक डा० आरएन मालवीय हैं।

Related posts

जजों के तबादले: ADJ कुलदीप सिंह फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में रेप केस की सुनवाई करेंगे, याशिका प्रमोट होकर ADJ बनीं

Metro Plus

सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेले में पत्रकारों और पुलिसकर्मियों में तनातनी क्यों?

Metro Plus

हुडा विभाग के नियम कानूनों का उल्लंघन कर अभिभावकों के साथ लूटखसोट करने वाले निजी स्कूलों की जानकारी मांगी शिक्षा निदेशक ने

Metro Plus