Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रह्लाद शर्मा इंडिया स्पोट्र्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 5 फरवरी:
फरीदाबाद इंकम टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रह्लाद शर्मा को इंडिया स्पोट्र्स संघ का हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रह्लाद शर्मा को यह नियुक्ति पत्र अशोक रोड़, दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सौंपा। समारोह में रमन बोहरा को संस्था का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, इंडिया स्पोट्र्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, ऑल इंडिया पंजाबी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई.जे. कालिया भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रह्लाद शर्मा ने कहा है कि संघ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास करेगा।

Related posts

YMCA विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक दस्तावेजों को किया जाएगा डिजिटल: प्रो. दिनेश कुमार

Metro Plus

FMS में जन्माष्टमी समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया

Metro Plus

जीवन में कोई भी उतार-चढ़ाव आए हमें हर अवस्था में सहजता रखनी चाहिए: माता सुदीक्षा

Metro Plus