Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

कमाल खान की कमाल की गायकी का लोगों ने जमकर आनंद उठाया

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 8 फरवरी: 30 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की चौपाल पर हर रोज आयोजित की जा रही सांस्कृतिक संध्या गत् सायं बॉलीवुड के जाने-माने सूफी गायक एवं प्ले बैक सिंगर कमाल खान की बुलंद गायकी से सज गई। कमाल खान ने बॉलीवुड में धूम मचा चुके अपने हिट गीत-तेरे वास्ते मेरा इश्क सूफियाना गाकर इस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की शुरूआत की तो दर्शक मस्ती से झूम उठे और इस गीत के बोलों को गायक खान के साथ गुनगुनाते सुनाई पड़े। फिर कमाल ने बॉलीवुड का हिट गाना-मेरे महबूब कयामत होगी गाकर चौपाल में अपनी मनभावन गायकी का कमाल दिखाया।
कमाल खान की पंजाबी गायकी के फैन उस समय जमकर नाचने लगे जब उन्होंने खूबसूरत पंजाबी गीतों के रंग बिखेरे। इसके अलावा कमाल की सूफियाना गायकी में मोहब्बत भरे नगमों पर भी श्रोतागण पूरी मस्ती में झूमते नजर आए। कमाल ने पुराना फिल्मी गाना-लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में गाकर बॉलीवुड की समृद्ध संस्कृति की याद दिलाई। इसके उपरांत उन्होंने-जितना मर्जी प्यार ले ले जैसा लोकप्रिय नगमा गाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक एवं हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक विकास यादव तथा पर्यटन जीएम दिलवार सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। चौपाल में सैकड़ों की तादाद में मौजूद श्रोताओं ने कमाल खान की कमाल की गायकी पर जमकर तालियां बजाते, गाते व नाचते हुए बॉलीवुड के गीतों से सजी इस खूबसूरत शाम का भरपूर आनंद लिया। 2222

Related posts

रि-साईकिल व रियूज पर फोकस केंद्रित न किया तो आने वाले समय में गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है: जे.पी. मल्होत्रा

Metro Plus

सुमित गौड़ ने किया प्रियदर्शनी मेले का उदघाटन

Metro Plus

प्रोडक्टीविटी काउंसिल युवा वर्ग को प्रशिक्षित करने के लिये तत्पर है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus