Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बनवाए आधुनिक सुविधाओं से युक्त टॉयलेट्स और कंप्यूटर लैब

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 मई: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ROCFIT की ओर से बुआपुर गांव के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए स्कूल प्रांगण में आधुनिक सुविधाओं से युक्त टॉयलेट्स और कंप्यूटर लैब बनवाए गए। इसके अलावा स्कूली बच्चों को रोटरी क्लब के तरफ से माइक, स्पीकर, शूज, कॉपियां तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई।

लगभग सात लाख रूपये की लागत से टॉयलेट्स और कंप्यूटर लैब का उदघाटन रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर (नॉमिनी) धीरज भूटानी के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर बुआपुर गांव के सरपंच गिरधारी, रोटरी क्लब के प्रधान सौरभ मित्तल, पूर्व प्रधान महेंद्र सर्राफ, नवीन गुप्ता, विनय रस्तोगी, दीपक यादव, प्रेजिडेंट इलेक्ट एचके गोयल, मेंबर शैलेंद्र सिंह, शैलेन्द्र चौरसिया, प्रीति मित्तल, मंजू गोयल, बबीता सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता समरवीर आर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में मौजूद सभी अतिथियों ने रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की सहायता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

वहीं रोटरी क्लब के प्रेजिडेंट सौरभ मित्तल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद बच्चों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है ताकि वे भी आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

मंच का संचालन करते हुए रो. दीपक यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है और रोटरी क्लब आगे भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य करता रहेगा।

सरपंच गिरधारी ने कहा कि गांव के बच्चों को इस सहायता से पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं उनके ज्ञान और तकनीकी कौशल को बढ़ाने में मदद करेंगी।

विद्यालय प्रिंसिपल कृष्ण कुमार और ग्रामीणों ने भी रोटरी क्लब का इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नई सुविधाओं से उनकी पढ़ाई और अधिक आसान तथा रोचक बनेगी। पूरे कार्यक्रम में सेवा, सहयोग और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। प्रोग्राम के बाद सभी अतिथियों ओर बच्चों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।

Related posts

उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बना रहा हरियाणा, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Metro Plus

Red Cross व पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने महिलाओं को 5000 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए

Metro Plus

Delhi Scholars स्कूल में Grand Parents Day धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus