Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बीके हाई स्कूल में किया गया फूड-फेेस्ट का आयोजन

नेहा राघव
फरीदाबाद, 4 मार्च: नंगला इंक्लेव स्थित बीके हाई स्कूल में पहला फूड-फेेस्ट जोर-शोर से आयोजित किया गया। इस फूड-फेेस्ट में कक्षा पांचवी से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस फेेस्ट में कुल 8 टीम थी और सभी टीम ने एक से एक स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार किये। हर डिश की अलग-अलग दुकान थी जिसे बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया गया। इनमें बर्गर, भेलपूरी, दही भल्ले, कचौड़ी, गोलगप्पे तथा सभी के मनपसंद मंचूरियन और चाऊमिन की दुकाने थी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजिंद्र कुमार गुप्ता थे। सभी अभिभावकों ने बच्चों द्वारा इन डिशिज का कई बार लुत्फ उठाया। सभी अभिभावक अपने बच्चो की इस कोशिश से काफी प्रसन्न थे। कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चला।
अंत में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति सुरभि श्योराण ने पधारे सभी अभिभावकों का तहे दिल से धन्यवाद प्रकट किया और अपने छात्रों तथा अध्यापिकाओं को भविष्य में इसी प्रकार के अनेक मनोरंजन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

IMG_1973 IMG_1972

Related posts

जनता ने किया कांग्रेस की समाप्ति का इशारा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

नगर परिषद के चुनावों में 46 में से 20 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी तो तो एक-एक पर इनेलो और आप पार्टी का कब्जा।

Metro Plus

जनता को मूलभूत सुविधाएं सही समय पर देना हमारी प्राथमिकता: मूलचंद शर्मा

Metro Plus