Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

गुरुओं को ऐसे बयान देना शोभा नही देता: कुलदीप सिंह

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 6 मार्च: जेएनयू की प्रोफेसर निवेदिता मेनन द्वारा दिए गए बयान की भारत का कश्मीर पर अवैध कब्जा है। इस विवादित बयान का जवाब देते हुए छात्र संगठन इनसो फरीदाबाद के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह ने कहा की गुरुओ का हमारे देश मे शुरू से ही बहुत ऊंचा दर्जा माना जाता है। उन्होंने कहा की मेनन जी आप पहले इसकी जानकारी प्राप्त करे की कब्जा अवैध है या कैसा क्योंकि ये अभी कही फैसला नही हुआ है। लेकिन जब देश के अंदर कुछ देश विरोधी लोगों के कारण माहौल खराब हो तब हमे शिक्षा देने वाले हमारे गुरु ऐसे बयान दे शोभा नही देता। इससे इन देश विरोधी लोगों को और बढ़ावा मिलता है और आज के इन हालात को देखकर तो ऐसा प्रतीत होता है की हमारे देश के दुश्मन देश से बाहर कम अंदर ज्यादा पैदा हो रहे है। इसलिए हम निवेदिता मेनन जी से कहेंगे की वो अपने इस विवादित बयान पर देश वासियो से मागी मांगे या इस बयान पर अपना रुख साफ करे।
उन्होंने कहा की कन्हैया कुमार जैसे लोग शहीद भगत सिंह को अपना आइकॉन बोलते है और उस भारत माता के वीर सपूत का नाम अपने साथ जोड़कर उन्हें भी अपमानित करने का काम करते है। जिस भगत सिंह ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए देश के लिए हंसते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए उस शहीद भगत सिंह को इन जैसे देश विरोधी गतिविधियों को करने वाले अपना आइकॉन बताते है।

IMG_25590306_151505

Related posts

Vidyasagar स्कूल में पहुंचा सांता, नौनिहालों को बांटी खुशियां

Metro Plus

MCF की वार्डबंदी के बाद अब जल्द होगी फाइनल आरक्षित किये गये वार्डो की नोटिफिकेशन!

Metro Plus

Metro Plus का असर, BTW मामले में Commissioner Divison का Transfer, सुनवाई की Date बदली

Metro Plus