Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 9 मार्च: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हरियाणा महिला कल्याण संघ के अध्यक्षा डॉ० आलोक दीप कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। जबकि कवयित्री श्रीमती मधु गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में कुल सचिव प्रो० तिलकराज तथा डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग प्रो० संदीप ग्रोवर के अलावा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिंघल की देख-रेख में किया गया। एनएसएस अधिकारी डॉ० प्रदीप कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया जिनमें स्लोगन राइटिंग पोस्टर मेकिंग तथा कविता पाठन प्रमुख रहा। विश्वविद्यालय की छा़त्रा प्रतीक्षा ने मोनोलॉग अभिनय द्वारा पेशावर में सैनिक स्कूल पर हुए आतंकी के बाद एक मां के मार्मिक हृदय वेदना को मंच पर उतारा जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। रॉक बैंड सांवरेष् की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना की है।

01

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाया दशहरा पर्व

Metro Plus

MCF के ज्वाईंट कमिश्रर प्रशांत अटकान खटखटाएंगे निगमायुक्त के खिलाफ मानवाधिकार आयोग और हाईकोर्ट का दरवाजा ?

Metro Plus

नरेन्द्र गुप्ता को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोगों का मिला खुला समर्थन

Metro Plus