Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हिलिंग फेस थेरेपी क्लीनिक में आयोजित कैनवस वर्कशॉप का ध्येय ध्येय बच्चों में आत्मविश्वास जगाना है: दीक्षा ग्रोवर चिलाना

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 31 मार्च: सैक्टर-14 स्थित हिलिंग फेस थेरेपी क्लीनिक में पांच दिवसीय कैनवस वर्कशॉप का आज समापन किया गया। इस मौके पर वर्कशॉप की आयोजक दीक्षा ग्रोवर चिलाना एवं कीर्ति मेहंदीरत्ता ने बताया कि इस वर्कशॉप का मुख्य ध्येय बच्चों में आत्मविश्वास को जगाना है। उन्होंने बताया कि आज वर्कशॉप में बच्चों को हैल्दी कुकिंग कराई एवं योगा का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्कशाप में 4 से 12 आयु वर्ग के लगभग 25 बच्चों ने हिस्सा लिया और आज अन्तिम दिन अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया ।
दीक्षा ग्रोवर चिलाना व कीर्ति मेहंदीरत्ता ने बताया कि इस वर्कशॉप में बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य में काम आने वाली कई महत्वपूर्ण बातों को बताया गया एवं उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा दी गयी एवं आदर सत्कार की सीख दी गयी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर उन बच्चों को भी प्रशिक्षण दिया गया जिन्हें बोलने व समझने में काफी परेशानी होती थी उन बच्चों को अन्य बच्चो के साथ बिठाकर उनके मन में जो शंका थी उसे भी दूर की गयी और उन्हें बोलने व समझने का प्रशिक्षण दिया गया।
श्रीमती चिलाना व मेहंदीरत्ता ने बताया कि हमारा मुख्य ध्येय बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना और उसी को लेकर इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप की सफल्ता में डॉ० शालिनी छबरानी एवं मास्टर शेफ श्वेता वर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही उन्होंने बच्चों को अपने अनुभव को बंाटा। इस अवसर पर बच्चों को सर्टिफिकेट भी वितरित किये गये।

Child

Related posts

सूरजकुंड अन्तराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में अपना घर के प्रति आकर्षित हो रहे हैं दर्शक

Metro Plus

luxury Kitchens: मल्टी-इंटरनेशनल मॉडयूलर किचन के क्षेत्र में एक जाना माना नाम

Metro Plus

थैलेेसीमियाग्रस्त बच्चों के साथ बांटे अपनी खुशी: जितेंद्र भाटिया

Metro Plus