Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

यूरो किड्स स्कूल की शिक्षिकाओं ने शराब के ठेके के विरोध में नारे बाजी की

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 5 अप्रैल: सैक्टर-15ए की मार्केट में खुल रहे देशी शराब के ठेके को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। सैक्टर-15ए की मार्केट के दुकानदारों एवं निवासियों का कहना है कि जहां यह ठेका खोला जा रहा है वहां से चंद कदमों की दूरी पर ही छोटे बच्चों का स्कूल है तथा मंदिर भी सामने ही है। विरोध स्वरूप स्थानीय लोगों ने आज मार्केट परिसर में एकत्रित होकर ठेका बंद करवाने के लिए नारे बाजी की तथा जिले के तमाम आला अधिकारियों सहित स्थानीय विधायक विपुल गोयल से मांग की है कि देशी शराब का ठेका वहां न खुलने दिया जाए। लोगों का कहना है कि शराब के इस ठेके के खुलने से जहंा स्कूली बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा वहीं लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत होंगी। प्रदर्शनकारियों में यूरो किड्स स्कूल की शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं। उनका कहना था कि जहां यह ठेका खोला जा रहा है वहंा से उनका स्कूल मात्र 49 मीटर कर दूरी पर है। लोगों ने इस मामले की लिखित शिकायत उप आबकारी एवं काराधान आयुक्त स्नेह लता यादव तथा जिला उपायुक्त चंद्रशेखर को भी दी है। लोगों का कहना है कि वह किसी भी हालत में यह ठेका उस जगह पर नहीं खुलने देंगे, इसके लिए चाहे उन्हें अदालत की शरण ही क्यों न लेनी पड़े। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों में प्रेम धमीजा, अजय कत्याल, खजान सिंह सैनी, रजेंद्र सैनी, अमर सिंह, इंद्रजीत सूूरी, बसंत कुमार, अशोक वर्मा, फैमुद्दीन सैफी, सोनिया मित्तल तथा भुवनेश ढींगरा आदि उपस्थित थे।

Related posts

सोसायटी में नहीं हो रहे चुनाव, अधिकारियों पर उठे सवाल

Metro Plus

लायन रवि शर्मा बने Loins Club फरीदाबाद ओल्ड के प्रधान

Metro Plus

भाजपा ने स्मार्ट सिटी की जगह फरीदाबाद को बनाया गन्दी सिटी: भड़ाना

Metro Plus