Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एडवांस्ड एजूकेशनल इंस्ट्रीट्यूटशन में दो-दिवसीय सेमिनार का समापन

ऋचा गुप्ता
पलवल, 06 अप्रैल: एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट की कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग विंग द्वारा आयोजित दो-दिवसीय सेमिनार का आज समापन हो गया। प्रो० डॉ० ए.के. शर्मा तथा प्रो० डॉ० अतुल मिश्रा ने सेमिनार में अपनी-अपनी बातें रखीं। सेमिनार की आर्गनाईजेशन सेक्रेटरी डॉ० दीप्ती शर्मा ने अपने सम्बोधन से अतिथिगणों का स्वागत किया। भविष्य में कम्प्यूटर के क्षेत्र में उसकी महत्ता को देखते हुए कम्प्यूटर इंजीनियरिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने छात्रों को कम्प्यूटर की इनपुट-आउटपुट डिवाईस के प्रबंधन और डिवाईस ड्राइवर तथा क्लाउड कम्प्यूटिंग के बारे में बताया। सेमिनार में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न संस्थानों से आए पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग के क्षेत्र के बारे में अपनी प्रस्तुति दी। दो-दिवसीय इस सेमिनार में छात्रों को कम्प्यूटर क्षेत्र से संबंधित कई रोचक जानकारियां प्राप्त हुई।

DSC00572 DSC00541

Related posts

सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद ने मनाई श्री नारद मुनि जयंती

Metro Plus

Kundan Green Vallet School ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में Medal जीतकर धूम मचाई

Metro Plus

नगर निगम के स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे में अव्वल आने पर मेयर सुमन बाला तथा निगम कमिश्नर सोनल गोयल सम्मानित

Metro Plus