Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए कब मिलेगा चुनाव चिन्ह और कितने होंगे बूथ? जानें प्रशासन की तैयारियां!

Metro Plus से Naveen Gupta/ Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 26 दिसंबर:
हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति (HSGMC) के वार्ड नंबर-40 के सदस्य के लिए चुनाव 19 जनवरी को होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी गौरी मिड्ढा ने बताया कि हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्ड नंबर-40 के मतदान के लिए 5 बूथ बनाए गए है और मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करने के लिए आवेदन जिला उपायुक्त या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा 10 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे।

रिटर्निंग अधिकारी गौरी मिड्ढा ने चुनावों की जानकारी देते हुए कहा है कि नामांकन आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना का प्रकाशन 18 दिसंबर को किया जा चुका है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत 28 दिसंबर तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच लघु सचिवालय सैक्टर-12 फरीदाबाद के कमरा नंबर-108 प्रथम तल (उपायुक्त का न्यायालय कक्ष) में 30 दिसंबर को प्रात: 11 बजे की जाएगी।

रिटर्निंग अधिकारी के आदेश में पुनरीक्षण के लिए उपायुक्त को आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। पुनरीक्षण आवेदन पर 1 जनवरी को उपायुक्त द्वारा निर्णय लिया जाएगा। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना लिखित रूप में होनी चाहिए। इसे उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 2 जनवरी को दोपहर 3 बजे से पहले व्यक्तिगत रूप से रिटर्निंग अधिकारी को दिया जाएगा या इसे चुनाव एजेंट द्वारा दिया जाएगा जिसे उम्मीदवार द्वारा लिखित रूप में इस संबंध में अधिकृत किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी गौरी मिड्ढा ने बताया कि चुनाव चिह्न का आवंटन वीरवार, 2 जनवरी को दोपहर 3 बजे के बाद किया जाएगा। चुनाव लड़े जाने की स्थिति में मतदान 19 जनवरी को होगा। मतदान का समय प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतों की गणना की जाएगी।
नोट:- अगली खबर में बताएंगे कि कौन-कौन हैं उम्मीवार जो बनना चाहते हैं हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के मेंबर।

Related posts

धर्म का रास्ता समाज सेवा का सबसे उत्तम रास्ता है: विपुल गोयल

Metro Plus

शिवाजी स्कूल की छात्रा भावना कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा के लिए चयनित

Metro Plus

रजिस्ट्रार सोसाइटी द्वारा करवाए गए चुनावों में डॉ० राजीव गुंबर बने IMA के प्रधान।

Metro Plus