Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भाजपा सरकार ही जनता के हितों की रक्षा कर सकती है : कृष्णपाल गूर्जर

फरीदाबाद, 9 अप्रैल (नवीन गुप्ता):  आगामी 17 अप्रैल को तिगांव विधानसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विशाल रैली की सफलता को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री  कृष्णपाल गूर्जर ने आज सेक्टर 28 स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बेठक ली। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता तिगांव राजेश नागर, युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी,  मदन पुजारा, निवर्तमान पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल, अजय बैंसला, डा. कौशल बाठला, सराय मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए गूर्जर ने कहाकि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर की सोच व दूरदर्शिता से ही आज हरियाणा उन्नति की डगर पर जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृतव में हरियाणा का हर वर्ग काफी प्रसन्न है और जनता इस बात को बखूबी समझ चुकी है कि भाजपा ही उनके हितों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 अप्रैल को तिगांव विधानसभा के ऐतमादपुर क्षेत्र स्थित मैदान में आयोजित इस रैली में आप सभी अपने अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री के ओजस्वी विचारों केा सुने। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में एक समान विकास हो रहा है जिसे जनता समझ चुकी है। गूर्जर ने कहा कि सबका सम्मान सबका विकास की परिपार्टी पर चल रही भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम कर रही है जिससे हर वर्ग आज पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा कि यह रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी और इस रैली में पहुंचने वाली भीड़ इस बात का प्रमाण होगी कि जनता भाजपा के साथ पूरी तरह से खड़ी है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के दिशा निर्देशों पर रैली की सफलता के लिए उन्हेांने दौरे आरंभ कर दिये है और इस रैली में अधिक से अधिक भीड़ पहुंचकर इस रैली को एक महारैली का रूप देगी इसका हम विश्वास दिलाते है। बैठक के अंत में सभी आये हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सराय मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव एंव भाजपा नेता मदन पुजारा ने आभार जताया और कहा कि इस रेली की सफलता को लेकर हम सभी पिछले कई दिनों से जुड़े हुए है और इस रैली को सफल बनाने में हम सभी एकजुट होकर मेहनत कर रहे हैं। बैठक में अनिल नागर, उमेश इाकुर, उमेश शर्मा, किरण चौधरी, विनोद चौधरी, संदीप चपराना, राम सिंह नेता जी, डा. परमानंद, नरेन्द्र विधूडी, भारत भडाना, दिनेश राजपूत, मनोज वशिष्ठ, रविन्द्र त्यागी सहित अन्य मण्डल अध्यक्ष आदि मौजूद थे।


Related posts

भाजपा ने हज यात्रा पर शुल्क बढ़ाया लेकिन सुविधाएं घटाई: आफ़ताब अहमद

Metro Plus

डीएवी कालेज विवाद: प्रेसिडेंट भावना मिश्रा की सुझबुझ के चलते छात्रों को भविष्य अंधकारमय होने से बचा

Metro Plus

Manav Rachna के एनुअल फैस्ट रिस्रैक्शन का हुआ जोरदार आगाज

Metro Plus