Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी के मंत्री बोले हरियाणा में आग लगवा सद्भावना यात्रा का ढोंग कर रहे हैं कांग्रेसी

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 11 अप्रैल: भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने न्यू टाउन में आयोजित विकास रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गुर्जर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरियाणा में आग लगवा कांग्रेसी सद्भावना यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेसी नेता ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा ये कांग्रेसी अपना घर तक नहीं बचा पा रहे हैं इनका अध्यक्ष किसी और यात्रा पर निकला है तो इनका पूर्व मंत्री किसी और पर और इनके जितने बड़े नेता हैं सब अलग रास्ते पर हैं सब सीएम बनना चाहते हैं ये आपस में ही सद्भावना नहीं ला पा रहे हैं और राज्य के लोगों को एकजुट करने सद्भावना यात्रा का ढोंग कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का गौरव और गरिमा बढ़ी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केंद्र व राज्य की सरकार गांव-गरीब-किसान-मजदूर के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपए की योजना का प्रावधान किया है। छह हजार से अधिक आबादी के गांव को हर साल विकास के लिए 80 लाख रुपए मिलेंगे। इससे पहले स्थानीय विधायक नगेंद्र भड़ाना ने क्षेत्र के विकास के लिए मांग पत्र पढ़ते हुए मुख्यमंत्री का एनआईटी क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया। रविवार होने के बावजूद देर सायं खचाखच सब्जी मंडी मैदान भरा रहा। विकास रैली में सह संयोजक यशवीर डागर, विधायक मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे। जबकि भाजपा की प्रदेश संगठन सचिव नीरा तोमर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इससे पहले फरीदाबाद के विभिन्न शिक्षण, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का एनआईटी क्षेत्र में आगमन पर स्वागत किया।

Related posts

मार्डन बीपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पाया

Metro Plus

Earth Day पर विद्यासागर स्कूल के बच्चों ने दिया धरती बचाने का संदेश

Metro Plus

Rotary Club Mid Town ने की आईसीआरए स्कूल में बच्चों को किताबें वितरित

Metro Plus