Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटेरियन सचिन जैन व डॉ. अंजलि जैन निरंतर जुटे हुए हैं समाजसेवा में: दीपक मंगला


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
पलवल, 13 मई:
रोटेरियन सचिन जैन व रोटेरियन डॉ. अंजलि जैन ने विधायक दीपक मंगला को कोरोना महामारी से बचाव के लिए काढ़े के पैकेट भेंट किये।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से रोटेरियन योगेश गुप्ता ने भी इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए काढ़े के पैकेट दिए है और कोविड मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने में भी हमारी मदद की है।
वहीं विधायक दीपक मंगला ने सचिन जैन, डॉ. अंजलि जैन व रोटेरियन योगेश गुप्ता सहित समाजसेवी वीरेंद्र शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस आपदा के पहले दिन से ही इन लोगों ने निरन्तर 24 घंटे समाजसेवा की है। चाहे प्लाज्मा उपलब्ध कराने की बात हो चाहे वेंटिलेटर बेड, ऑक्सीजन बेड, चाहे फ्लोमिटर चाहे, ऑक्सीजन सिलेंडर की बात हो ऐसे समाजसेवियों को वे दिल से सेल्यूट करते हैं।

Related posts

वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां चंद्रघंटा की पूजा

Metro Plus

नवनिर्वाचित जिला पार्षदों को केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी बधाई

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व रोटरी क्लब फरीदाबाद मिडटाउन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus