Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन ने धूम-धाम से मनाया 24वां वार्षिकोत्सव

समारोह में मिस पॉलिटेक्निक नितिका और रनरअप हीना को चुना गया
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 18 अप्रैल (नवीन गुप्ता): नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन का 24वां वार्षिकोत्सव नगर-निगम सभागार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के चेयरमैन एस.एन. दुग्गल तथा समारोह की मुख्य अतिथि एवं मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम कि शुरुआत की। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिव कॉलेज ऑफ एजूकेशन तिगांव की प्रिंसिपल डॉ० जयमाला यादव मौजूद थी।
इस मौके पर सीमा त्रिखा ने कहा कि मैं इस संस्थान के साथ पिछले कई सालों से जुड़ी हुई हूं। सावित्री पॉलिटेक्निक फरीदाबाद का पहला पॉलिटेक्निक है जोकि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहा है और समाज में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। श्रीमति त्रिखा ने पॉलिटेक्निक की छात्राओं से आहन किया कि आज के समय में युवतियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा लेनी चाहिए जिससे वह संकट के समय में शिक्षा का लाभ लेते हुए आत्मनिभरता की ओर बड़ सकें। उन्होंने कहा कि यहां पर हजारों छात्राओं ने शिक्षा प्राप्त की है जो अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत होकर लगातार ऊचाईयां छू रही हैं। वार्षिकोत्सव के दौरान फैशन डिजाईनिंग की छात्राओं ने अपने द्वारा निर्मित परिधान पहनकर रैम्प पर कैटवॉक किया जिसकी आए हुए अतिथियों ने सराहना की। आर्ट एंड क्राफ्ट की सभी छात्राओं ने अपने द्वारा निर्मित पेंटिंग का प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया। फैशन शो के जज के रूप में डॉ० सीमा राजीव, डॉ० अर्चना भाटिया व विनिता ग्रोवर ने कार्यक्रम में शिरकत की।
समारोह में मिस पॉलिटेक्निक नितिका और रनरअप हीना को चुना गया जबकि मिसेज पॉलिटेक्निक संगीता और रनरअप सुषमा रहीं। ईसीसीई तथा कंप्यूटर विभाग की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पिता की चिठ्ठी पर एक लघु नाटिका का मंचन किया।
अंत में प्राचार्य कमलेश शाह ने पॉलिटेक्निक की उपलब्धियों, विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला और समारोह में आये हुए अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया।

pic 3

pic 7 pic 4 pic 5

Related posts

..जब बजरंग बीकानेर के समोसे व पकोड़ों में से निकले कीड़े व गंदगी

Metro Plus

DC यशपाल ने मास्क पहनने और Social Distancing को बताया कोरोना से बचाव का कारगर फार्मूला।

Metro Plus

धर्मपाल यादव बने जजपा के प्रदेश महासचिव

Metro Plus