Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

MRIU में कम्युनिकेश के दिग्गजों ने जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स के साथ मनाया नेशनल पीआर डे

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 21 अप्रैल (ऋचा गुप्ता): द पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) व मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एमआरआईयू) ने मिलकर नेशनल पीआर डे के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया। एमआरआईयू की फैकल्टी ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज विभाग के द्वारा आयोजित किए गए सेमिनार की थीम च्च्वन वॉइस, वन नेशन: बिल्डिंग ब्रिज ऑफ ट्रस्ट थ्रू पीआर रखा गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीएवीपी के एडीजी श्री एन वैनुधर रेड्डी ने रिपोर्टिंग और पब्लिक रिलेशन के बीच बदलते आदर्शों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास व स्मार्ट फोन की प्रचलन से हर व्यक्ति एक रिपोर्टर बन गया है। सोशल मीडिया न्यूज ब्रेक करने के लिए सभी से आगे हैं। ऐसे में रिपोर्टर और पीआर फील्ड को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पीआर डे पर सभी पीआर प्रफैशन्लस को कहा कि इस चुनौतियों के दौर में नया व अलग लिखने पर फोकस करें, तभी वह इन चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद पीआरएसआई के चेयरमैन श्री राजागोपालन ने स्टूडेंट्स व अतिथियों को पीआरएसआई के बारे में बताया। वहीं आजतक के न्यूज एंकर सैय्यद अनसारी व आईबीएन 7 के न्यूजएंकर गौरव सोनी ने कहा कि आज के दौर के पीआर प्रफैशनल्स पर पहले से ज्यादा जिम्मेदारी है। यह किसी भी संस्थान का विश्वास है, जो कि ग्राहकों के साथ रिश्ता बनाता है। उन्होंने कहा कि पीआर प्रफैशनल्स कंपनी की छवि को बना व गिरा सकते हैं, ऐसे में यह काफी जिम्मेदारी का रोल निभा रहे हैं। कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज की डीन डॉ. नीमोधर ने सभी को प्रैशनटेशन के माध्यम से पीआर फील्ड के बारे में बताया। वहीं आईएमआई व ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर (डॉ.) विजय वनचेश्वर ने अलग अलग विषय पर केस स्टडीज प्रस्तुत करते हुए स्टूडेंट्स को समझाया। कार्यक्रम में मानव रचना  इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एन.सी.वाधवा भी मौजूद रहे।

Picture 2

Related posts

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत देशभर के 38 प्रांतों में 1974 से कार्य कर रही है: नारायण भाई शाह

Metro Plus

Vidyasagar इंटरनेशनल स्कूल में जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने किया पौधारोपण

Metro Plus

फरीदाबाद पुलिस महिला विरूद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कर रही है? देखें!

Metro Plus