Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

निर्दोष लोगों को सरकार तुरंत रिहा करे: तंवर

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 27 अप्रैल (महेश गुप्ता): जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में भिवानी पुलिस ने 5 निर्दोष नोजवानों को गिरफ्तार कर सरकार ने यह साबित कर दिया है की हरियाणा सरकार एक जाति विशेष के दबाव में कार्य कर रही है और निर्दोष लोगों को फसा रही है अगर यही हालात रहे तो प्रदेश में जातिय संघर्ष होने की संभावान बढ़ रही है। इस विषय को लेकर बुधवार को आदर्श समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति जिला उपायुक्त से मिले और कहा कि पकड़े गए निर्दोष लोगों को सरकार तुरंत प्रभाव से रिहा करे नहीं तो एक और आंदोलन के लिए तैयार रहे। आदर्श समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर मामले में जिन 5 निर्दोष लोगों को जल्द से जल्द रिहा करने और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक पुलिस या प्रशासन ने निर्दोषों को रिहा नहीं किया तो शहर में आदर्श समाज की तरफ से एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उपायुक्त से मिलने वालों में अमन तंवर राघव, राजेंद्र तंवर, प्रवक्ता सुरेश सैनी, राजकुमार सैनी पूर्व प्रधान, मदन वर्मा पूर्व प्रधान नगर परिषद, नवीन धमीजा, दिनेश बेढवाल, जगदीश सैनी प्रधान सैनी समाज, ललित सैनी नगर पार्षद, औमप्रकाश सैनी पूर्व प्रधान सैनी समाज, धर्मबीर डाबला, लालचंद जांगड़ा, विजय यादव, अनुप यादव, सुरेंद्र भाट, जयभगवान भाट व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त ने किया एसके शर्मा व उनकी टीम को सम्मानित

Metro Plus

भाजपा प्रत्याशी फरीदाबाद विधानसभा के गली-मोहल्लों का नाम तक नहीं जानते: लखन सिंगला

Metro Plus

केंन्द्रीय मंत्री ने 2.50 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र का किया शुभारंभ

Metro Plus