Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फौगाट स्कूल के खिलाडिय़ों ने ओपन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में आठ स्वर्णपदक हासिल किए

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 2 मई (ऋचा गुप्ता): फौगाट स्कूल के खिलाडिय़ों ने एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर- 88 के प्रांगण में आयोजित पहली ओपन ताइक्वांडो जिलास्तरीय चैम्पियनशिप में सर्वाधिक आठ स्वर्णपदक, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाया। इस चैम्पियनशिप में फरीदाबाद जिले के लगभग 150 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। फौगाट स्कूल के खिलाडिय़ों में नवजोत, अंकित, हेमन्त, निखिल, सचिन त्यागी, मोहित, देवांश, मोहित पांचाल ने अपने-अपने वजन-वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि कुलदीप व केशव ने रजत पदक तथा विशेष पंवार ने अपने वजन वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र से नवाजा गया।
इस मौके पर विनय गोयल, दीपिका शर्मा, अमित राणा, कोच प्रिंस कुमार, नवीन नेगी, लक्ष्मी, कुमकुम, योगेन्द्र, दीपक, योगेश, दीपक, योगेश आदि मौजूद थे। स्कूल पहुंचने पर सभी होनहार प्रतिभावान चैम्पियन खिलाडिय़ों का फौगाट स्कूल के निदेशक व प्रधानाचार्या ने स्वागत किया और कहा कि विद्यार्थियों का स्र्वांगीण विकास ही फौगाट स्कूल का ध्येय है।
सतीश फौगाट ने कहा कि खेलों में जहां शारीरिक मजबूती प्रदान होती है, वहीं अनुशासन आपसी तालमेल समन्वय, सहनशीलता आदि गुणों का समावेश भी खिलाड़ी में होता है। मजबूत और समय भारत के निर्माण में खेल अहम भूमिका निभाते है।

20160502_081735

 

Related posts

क्या अब शहर में बरसात का पानी नहीं होगा जमा? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

Metro Plus Impact: निगमायुक्त ने गगन सिनेमा पर हो रहे अवैध निर्माण को धाराशायी करवाया

Metro Plus

अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जा रहे हैं: जिला उपायुक्त

Metro Plus