Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भाजपा तबादलों व मंहगाई की जननी सरकार: सुमित गौड़

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 3 मई (नवीन गुप्ता): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने एक प्रेस नोट जारी कर दावा किया कि भाजपा की सरकार तबादला सरकार है। इस सरकार ने मात्र डेढ़ साल में 150 बार तबादला सूची जारी की है। गौड़ नाम के इस नेता का दावा है कि भाजपा सरकार लोगों को मूलभूत सुधिाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है और जब प्रदेश में कोई बड़ा स्कैंडल हो जाता है तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार तबादला सूची जारी कर देती है। उनके दावे को ही मानें तो प्रदेश सरकार ने 150 बार तबादले 150 स्कैंडलों को छुपाने के लिए ही किए होंगे।
जब हमने कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ को फोन किया कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार 150 स्कैंडल कर चुकी है तो वह बोले कि सरकार 151 बार तबादले कर चुकी है। मैं आपको लिस्ट दे सकता हूं। जब हमने पूछा कि हर बार स्कैंडल को छुपाने के लिए सरकार तबादले करती है तो इतने स्कैंडल भी कर चुकी होगी। जिस पर उन्होंने कहा कि ऐसा तो मैंने नहीं कहा है। शायद प्रेस नोट में गलती से लिख गया होगा।
हमने सुमित गौड के बयान पर भाजपा के कई नेताओं के वर्सन लेने का प्रयास किया तो उनका कहना था कि इस नेता के बयान पर हम बयान नहीं देना चाहते। उनका कहना था कि इस प्रकार के बयान देकर पलट जाना और छुप जाना अच्छी राजनीती नहीं है। नेताओं को राजनीती में आरोप लगाओ छिप जाओ की राजनीति को बढ़ावा नहीं देना चाहिए इससे नैतिकताओं दरकिनार होती है।

Related posts

Grand Columbus International School’s kindergarten Visit to SuperMarket

Metro Plus

NSUI ने फूंका पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद का पुतला

Metro Plus

हत्या: सेक्टर-7 पार्क के पास मिला करीब 34 वर्षीय अनजान महिला का शव!

Metro Plus