Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अम्बिका शर्मा ने की नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर की अध्यक्षता

मैट्रो प्लस
बल्लबगढ़, 7 मई (ऋचा गुप्ता): देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर चावला कॉलोनी स्थित नेहरू एकेडेमी स्कूल में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर एवं पतंजलि योग संस्थान के शिक्षकों द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्टी अम्बिका शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरीदाबाद जिला ब्राह्मण सभा के मुख्य संरक्षक पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली रहे। योग शिक्षकों द्वारा बच्चों को योग सीखा कर योग के प्रति जागरूक किया। चावला कॉलोनी स्थित पिंक ऑप्टिकल्स टीम के डॉ० अशोक द्वारा बच्चों की नेत्र जांच की गई। कार्यक्रम में राजबाला, हेमलता, स्कूल के संस्थापक डॉ. अजय बत्रा व पतंजलि योग संस्थान के फीदाबाद जिला अध्यक्ष अंकुर सिंह, जयपाल शास्त्री के साथ उनकी टीम मौजूद थे।

IMG-20160507-WA0159

Related posts

अंर्तराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट किकबॉक्सर कुकरेजा सिस्टर्स को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनकी उपलब्धियों के लिए सराहा।

Metro Plus

Manav Rachna में छात्राओं को वोटिंग के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Metro Plus

विपुल गोयल ने 4 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus