Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने मिसिंग लड़की लौटाई परिजनों को वापिस

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 7 मई (नवीन गुप्ता): चाइल्ड वेलफेयर कमेटी फरीदाबाद एवं पुलिस मिसिंग सेल ने पिछले माह अपने घर से गायब हुई 8 वर्षीय लड़की को दिल्ली से बरामद कर उसको उसके परिजनों को सौंपा है। यह जानकारी देते हुए सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन एचएस मलिक ने बताया कि संजय कालोनी निवासी लड़की के चाचा निजामुद्दीन ने कमेटी के सम्मुख दिए ब्यान में कहा था कि वह अपनी भतीजी सबाना उर्फ नेहा को कुछ दिन पूर्व अपनी विधवा भाभी जो ऐटा के जिलेसर कस्बे में रहती है इस मकसद से लेकर आया था कि वह यहां रहकर लिख पढ़ लेगी। सबाना एक मस्जिद में पढऩे जाने लगी। लेकिन 28 अप्रैल को जब वह मस्जिद में पढऩे गई तो देर शाम तक घर नहीं लौटी। जिसकी काफी तलाश के बाद पुलिस को इतला दी गई।
सीडब्ल्यूसी के चैयरमैन एचएस मलिक ने बताया कि सबाना दिल्ली के इंडिया गेट पर चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों को संदिग्ध अवस्था में घूमती मिली जिससे पूछताछ कर दिल्ली के सदस्यों ने फरीदाबाद के सीडब्ल्यूसी कमेटी के पास प्रस्तुत किया। जिसे उन्हें बाल आश्रय गृह में भेज दिया। चेयरमैन मलिक ने बताया कि सबाना से पूछताछ पर उसने फरीदाबाद के कई स्थानों के नाम बताए लेकिन निश्चित स्थान को पहचान नहीं सकी। इस पर उन्होंने मिसिंग सेल से संपर्क किया तो लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली जिस पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया। आज सबाना को उसके परिजनों व उसकी मां नवीजन के सुपुर्द कर दिया गया।

Related posts

DC गरिमा मित्तल ने किए दवा एवं बेड की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त।

Metro Plus

सांसे मुहिम द्वारा शिक्षक दिवस पर किया गया पौधारोपण

Metro Plus

Strive इंडस्ट्री क्लस्टर योजना को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रयास सराहनीय: संजीव शर्मा

Metro Plus