Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रतियोगिताएं बढ़ाती हैं बच्चों की स्मरण शक्ति: सीमा त्रिखा

जिला स्तरीय हनुमान चालीसा प्रतियोगिता का समापन
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 16 मई (जस्प्रीत कौर): स्टार खबरें और पिनाका टाईम्स द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हनुमान चालीसा प्रतियोगिता का रविवार देर शाम सेक्टर-21 स्थित शांति निकेतन स्कूल में समापन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, पत्रकार नवीन गुप्ता, दीपक कथूरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, कांगे्रस की प्रदेश उपाध्यक्ष व शांति निकेतन स्कूल की प्रिंसिपल राधा नरूला, डिलाईट होटल के चेयरमैन रामशरण भाटिया, एसआरएस गु्रप से संजीव ग्रोवर, श्री सिद्धदाता आश्रम से स्वामी मधूसुदनाचार्य महाराज, कांगे्रस नेता ओपी भाटी, भाजपा नेता मनोज नासवा व भाजपा नेत्री संदीप कौर उपस्थित थी।
समापन समारोह के दौरान हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि इस तरह कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं बच्चों में उत्साह के साथ-साथ उनकी स्मरण शक्ति भी बढा़ती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक टीम स्टार खबरें और पिनाका टाईम्स की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समापन समारोह में 116 बच्चों को ईनाम वितरित किए गए जिसमें पहला ईनाम लैपटॉप, दूसरा कंप्यूटर, तीसरा 11 साईकिले, 101 स्कूल बैग सहित दो दिव्यांग बच्चों को स्पेशल ईनाम शामिल हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को ईनाम दिया गया।
कार्यक्रम की आयोजक शिखा राघव ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1658 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोई भी बच्चा निराश न हो, इसके लिए हर प्रतिभागी को ईनाम दिया गया है। कार्यक्रम के आयोजक सूरजभान ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में दिन-प्रतिदिन घटती बच्चों की धार्मिक आस्था को जगाना था। इस प्रतियोगिता में आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चों को ईनाम वितरित किए गए हैं।
इस मौके पर सुधीर भाटी, विकास भारद्धाज, मनोज चौधरी, नोएडा से समाजसेवी नरेश चौहान, मुकेश सिंह, रामकुमार, जयपाल शर्मा, सचिन खत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिशम्बर भाटिया, अमित आहूजा, चेयरमैन राधेश्याम, सचिन खत्री, रिंके, कमल गेरा, दीपक गौतम, मनोज भारती, सन्नी दत्ता व ललित गेरा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।cycle

cycle 1

cycle 2

maharaj ji (1)

computer 1

croud

Related posts

Vidyasagar स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीवाली उत्सव।

Metro Plus

Surajkund Mela हमारी सांस्कृतिक विरासत को अंर्तराष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने में निभा रहा है अहम भूमिका: कला रामचंद्रन

Metro Plus

लोगोंं के लाखों-करोड़ों रूपये लेकर कमेटी संचालक गायब, पीडि़त करेंगे प्रदर्शन!

Metro Plus