Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नगर निगम मुख्यालय में बाऊंसरों का कब्जा: महिलाओं से की बद्तमीजी

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 16 मई (नवीन गुप्ता): पिछले काफी दिनों से गंदे पानी की निकासी की समस्या लेकर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मानकचंद भाटिया व पूर्व पार्षद राजेश भाटिया के नेतृत्व में क्षेत्रवासी नगर निगम एक्स-ई-एन से मिलने उनके कार्यालय गये और उन्हें अपनी इस समस्या से अवगत कराया। समस्या के बावत बातचीत चल ही रही थी कि कुछ दबंगई किस्म के लोगों ने उनको समस्या सुनाने के लिए मना किया एवं साथ में आयी महिलाओं से बद्तमीजी भी की। जिसका विरोध मानक चंद भाटिया व राजेश भाटिया ने किया परंतु वह नहीं माने। इसी बावत एनआईटी 2ई/15 निवासी श्रीमती वर्षा भाटिया ने फरीदाबाद उपायुक्त चन्द्रशेखर एवं नगर निगमायुक्त को लिखित शिकायत में बताया कि वह अपने कुछ क्षेत्रवासियों के साथ गंदे पानी की शिकायत लेकर अपने क्षेत्र के एक्स-ई-एन सतीश अग्रवाल के कार्यालय में उनसे मिलने आये थे व जब हम शिकायत कर रहे थे तो उसी समय एक व्यक्ति लम्बे कद का था व मुझे व मेरे साथ आयी हुई महिलाओं को धक्के देने लगा व मुझे हाथ से पकड़कर एक्स-ई-एन के कार्याल्य से बाहर की और खींचने लगा। मेरे पति जब मुझे उससे मेरा हाथ छुडवाने लगे तो उस व्यक्ति ने मेरे पति से मारपीट करने का प्रयास किया। लेकिन मेरे साथ आई हुई महिलाओं व अन्य क्षेत्रवासियों ने उसको पकडऩे का प्रयास किया तो वह वहां से भाग गया। जब हम एक्स-ई-एन से इस बावत शिकायत करने गये तो उस समय हमारे इलाके केे पूर्व पार्षद राजेश भाटिया भी हमारे साथ थे। उनके बीच बचाव के बाद ही वह वहां से गया व जाते-जाते हमें धमकाता रहा व कहता रहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो कार्यालय से बाहर आओ आज मैं तुम्हे जान से मारकर ही दम लूंगा। वह हमें गोली मारने की ध्माकी देता रहा।
जब वह व्यक्ति एक्स-ई-एन के कार्यालय से गया तो निगम ज्वाइंट कमिश्नर आशिमा सांगवान के कार्यालय के वहां बैठा हुआ था। जब हम घर जाने लगे तो वह हमें तब भी अभद्र भाषा से सम्बोधित करते हुए गंदे-गंदे इशारे करता रहा। इस पूरे घटनाक्रम पर कृपया कानूनी कार्यवाही की जाये व उस दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।
पूर्व पार्षद राजेश भाटिया ने भी क्षेत्रवासियो के साथ हुई इस तरह की हरकत को पूरी तरह से गलत बताते हुए कहा कि नगर निगम अधिकारी पहले ही काम नहीं करते और अब उन्होंने ऐसे आवारा व गुण्डातत्वों का सहारा ले लिया है जो कि पुरूषों के साथ तो बदतमीजी करते ही हे साथ ही साथ महिलाओं से भी बदतमीजी करने में पीछे नहीं हट रहे है। इसीलिए हमारी मांग है कि इस तरह के गुण्डातत्वों को रखने वाले व उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये ताकि जिस व्यक्ति को परेशानी व समस्या है वह अधिकारी को बता सके।
राजेश भाटिया ने कहा कि अगर जल्द ही नगर निगम के अधिकारी उस व्यक्ति का नाम नहीं बतायेेंगे तो हम नगर निगम का घेराव करेंगे।
इस मौके पर उनके साथ राजेश भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, अनिल भाटिया, बण्टी भाटिया, रेनू भाटिया, यश ग्रोवर, वरूण ग्रोवर, संजय खत्री, कुलदीप सिंह, ममता, विजय, राधा, सुमन, प्रिंति सहित अन्य सैकडों क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Related posts

हॉमर्टन ग्रामर में सांता क्लाज ने जुटाए क्रिसमस पर उपहार

Metro Plus

हरियाणा सरकार की दृष्टि में जूनियर HCS अधिकारियों का दर्जा जूनियर IAS अधिकारियों से भी ऊपर?

Metro Plus

फीस व अन्य फंड वसूली: निजी स्कूलों को नहीं मिली कोर्ट से कोई राहत, अब 7 सितंबर को होगी सुनवाई

Metro Plus