Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

साहित्यिक संस्थाओं ने दी जयभगवान गुप्त राकेश को श्रद्धांजलि

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 17 मई (महेश गुप्ता): शहर की समस्त साहित्यिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में श्री बांके बिहारी मंदिर में शहर के वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं स्वर्ण जयंती प्रतिबिम्ब के मुख्य संपादक जयभगवान गुप्त राकेश को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा गुप्ता जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को नमन किया।
साहित्यिक संस्था उर्दू दोस्त से अम्बादत्त भट्ट, सार्थक प्रयास से एनएल गोसाईं व प्रकाश लखानी, नई दिशाएं हेल्पलाइन से डा० इंदु गुप्ता, रंकबंधु साहित्य अकादमी से आचार्य प्रकाश चंद्र फुलोरिया, पहचान नारी मंच से सुदर्शन रत्नाकर, नवरत्न कला संगम से राजेश खुशदिल व मोहन शास्त्री, संस्कार भारती रसखान इकाई से समोद सिंह चरौरा, संकल्प से प्रदीप गर्ग पराग, तथा सद्भाव से डॉ० कुमुद श्रीवास्तव ने जय भगवान गुप्त राकेश को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कृतित्व को याद किया। इनके अलावा राघवेंद्र सैनी, महेंद्र शर्मा मधुकर, रमाशंकर राज, सर्वेश चंदौसी, आरडी तिवारी, ज्ञानसिंह मुसाफिर, हरेराम समीप, अजय अक्स, ओ.पी. सागर तथा सुरेश चंद्र शर्मा आदि साहित्यकारों ने भी इस अवसर पर गुप्ता जी को नमन किया। हाइकु सम्राट जयभगवान गुप्त राकेश के दो हाइकु-
सुन सांवरे/आ हमारे गांव रे/पांव-पांव रहे। तथा
क्षणिक सुख/जब उठाए मुख/दुख ही दुख।
सुनाकर प्रदीप गर्ग पराग द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
जय भगवान गुप्त राकेश के ज्येष्ठ पुत्र मनोज गुप्ता टोनी ने अपने पिता के प्रति प्रेम के लिए सभी साहित्यकारों तथा साहित्यिक संगठनों का धन्यवाद किया तथा स्वर्ण जयंती प्रतिबिम्ब समाचार पत्र को नियमित व सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

Related posts

ब्रांडेड शोरूम पर मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाकर मिलेगी विशेष छूट! देखें कहां-कहां?

Metro Plus

सावित्री पोलिटैक्नीक में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया नववर्ष

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भरा जोश

Metro Plus