Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जाट समाज के महासचिव एचएस मलिक को मातृ शोक: शाम छ: बजे किया जाएगा दाह संस्कार

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 18 मई (नवीन गुप्ता):
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन एवं जाट समाज के महासचिव एचएस मलिक की माता श्रीमति शांति मलिक का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। श्रीमति शांति मलिक ने आज सुबह करीब सवा सात बजे आखिरी सांस लेते हुए इस संसार से विदा ले ली। 93 वर्षीय श्रीमति मलिक अपने पीछे अपने दो बेटे ए.के. मलिक व एच.एस. मलिक, पोते उमंग मलिक, ध्रूव मलिक, प्रहलाद मलिक व पोती चांदनी मलिक सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उनके आकस्मिक निधन पर शहर की सामाजिक, धार्मिक, राजनेताओं, शिक्षाविदें एवं विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और इस दु:ख की घड़ी में मलिक परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। एचएस मलिक सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल के चेयरमैन एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिड टाऊन के उपाध्यक्ष भी हैं।
स्वर्गीय शांति मलिक का दाह संस्कार आज बुधवार को ही शाम छ: बजे खेड़ी पुल नहर पार के श्मशान घाट में किया जाएगा।

Related posts

अवैध रूप से चल रहीं डाइंग यूनिट्स पर DTP ने चलवाया पीला पंजा!

Metro Plus

FIMTIA ने नए ESIC क्षेत्रीय निदेशक का स्वागत कर IMT की समस्याओं को उठाया।

Metro Plus

Perfect Bread प्रधानमंत्री के Make in India तथा 0 Effect 0 Deffect लक्ष्यों पर खरी उतरी, सरकार करेगी सम्मानित।

Metro Plus