Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

गढ़वाल सभा को आगे बढ़ाना और बुलंदियों तक ले जाना ही हमारा लक्ष्य: देव सिंह गुंसाई

गढ़वाल सभा (रजि.) के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 18 मई (महेश गुप्ता): गढ़वाल सभा (रजि.) के वर्ष 2016-19 के लिए चुनी गई नवनियुक्त विजेता टीम का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गढ़वाल सभा की नव-नियुक्त टीम को शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी बी.एस.भण्डारी, शशिकांत थपियाल व चण्डी प्रसाद बर्थवाल ने सभी नियम व कानूनों को ध्यान में रखते हुए नव-नियुक्त प्रधान देव सिंह गुंसाई सहित पूरी टीम को शपथ दिलायी एवं गढ़वाल सभा के नियम व कानूनों की जानकारी दी।
शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त प्रधान देव सिंह गुंसाई ने कहा कि मेरी टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम.एस. असवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी, महासचिव सुरेन्द्र रावत, सचिव विनोद नौटियाल, शिक्षा सचिव महेन्द्र ङ्क्षसह बिष्ट, कोषाध्यक्ष योगेश चन्द्र शर्मा (योगेश बुडकोटि), उप-कोषाध्यक्ष राजेन्द्र ङ्क्षसह रावत, सांस्कृतिक सचिव बलवन्त सिंह नेगी, सभा सचिव प्रदीप रणावत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी ईमानदार, मेहनती व साफ छवि के लोग है और इन पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह गढ़वाल सभा को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। देव सिंह गुंसाई ने कहा कि संस्था को आगे बढ़ाना और इसे बुलंदियों तक ले जाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होगा।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी बी.एस.भण्डारी, शशिकांत थपियाल व चण्डी प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि नव-नियुक्त टीम को गढ़वाल सभा रजि की और से आज कार्यभार सौंपा जा रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नव-नियुक्त टीम संस्था सहित समाज को भी आगे लाने में अपना अह्म योगदान देगी। उन्होंने कहा कि देव सिंह गुंसाई पहले भी इस संस्था के प्रधान रह चुके है और उन्हे संस्था के सभी नियम व कानूनों की सही जानकारी है इसी के चलते वह अपनी पूरी टीम के साथ इस संस्था के नियम व कानूनों को ध्यान में रखते हुए संस्था को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राकेश घिल्डियाल ने नव-नियुक्त प्रधान को बधाई दी एवं जिम्मेवारी सौंपी। पूर्व कोषाध्यक्ष पी.एन.भटट ने पिछले वर्ष का लेखाजोखा पेश कर संस्थान को पूरी जानकारी दी। अंत में समस्त नवनियुक्त टीम को उपस्थितजनों ने मुबारकबाद दी।

Related posts

कैसिनो प्रकरण: OYO होटल मालिक विजय मावई और कर्ण फरार!

Metro Plus

26 गांव का नगर-निगम में आना खुशहाल गांव को भी नगर-निगम की तरह नरक बनाना: जसवंत पवार

Metro Plus

फरीदाबाद लेडीज क्लब की महिलाओं ने बसंत पंचमी समारोह में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Metro Plus