Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन की 12वीं कक्षा के 21 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की

मैट्रो प्लस
बल्लभगढ़, 19 मई (नवीन गुप्ता): तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम गत् वर्षों की भांति इस बार भी 21 मैरिटों के साथ शानदार रहा। मार्च-2016 में हुई बोर्ड की परीक्षा में 12वीं की साईंस व वाणिज्य संकाय में विद्यालय के कुल 110 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 21 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की है तथा 51 छात्र प्रथम श्रेणी में उर्तीण हुए हैं। वाणिज्य संकाय में मोना 500 में से 453 प्रथम, तपस्या 444 द्वितीय और सिमरन गोयल 439 अंक प्राप्त की तृतीय स्थान पर रही। वहीं साईंस संकाय में योगिता 445 अंक प्राप्त कर प्रथम, साक्षी मित्तल 426 अंक प्राप्त कर द्वितीय और आशीष 417 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा नीरज ने 427, मोनिका ने 419, अर्चना पीलवान, मीनाक्षी, रितु ने 411, मीनाक्षी, निशा, सपना ने 409, कीर्ती वर्मा ने 407, मयूरी पांचाल, ओमल ने 405, काजल वर्मा ने 404, ज्योति ने 403 और मुस्कान मित्तल व यमन कौशिक ने 401 अंक प्राप्त कर मेरिट सूचि में दर्ज किया।
विद्यालय के चेयरमैन वाईके माहेश्वरी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक अच्छा परीक्षा परिणाम छात्रों की मेहनत, अध्यापकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल होता है।Photo-6 Ashish Photo-1 Mona (1) Photo-2 Tapsya Photo-3 Simran Photo-4 Yogita Photo-5 Shakshi

Related posts

कबड्डी प्रतियोगिता में A.P Sr. Sec. School पहले स्थान पर व Fogaat School दूसरे स्थान पर रहा

Metro Plus

मिशन जागृति का बुक बैंक विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण

Metro Plus

बीजेपी-आरएसएस के नफरत के बाजार में कांग्रेस ने खोली मोहब्बत की दुकान: राहुल गांधी

Metro Plus