Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शहर के स्मार्ट सिटी चुने जाने पर प्रदीप महापात्रा ने मिठाई बांट खुशी का इजहार किया

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 24 मई (नवीन गुप्ता): शहर में पिछले कई सालों से स्माईल कैंपन चला रहे सी.ए. प्रदीप महापात्रा की टीम ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के दौड़ में लिए जाने पर लड्डू वितरित किये और आपस में भी एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बंधाई दी।
गौरतलब रहे कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकया नायडू ने आज ऐलान किया कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के दौड़ में लिया जाता है। इसके लिए स्माईल कैंपेन की टीम ने उनका विशेष आभार प्रकट किया। श्री महापात्रा ने कहा कि अब हम फरीदाबाद की जनता को अपने शहर को पहले से ज्यादा स्वच्छ सुंदर और विकास के दौड़ में आगे लेकर जाने के लिए हम सब को सहयोग करना होगा।
आज के इस शुभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप महापात्रा, महासचिव विमल खंडेलवाल ने राज्य केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर तथा शहर के सभी विधायकों को विशेष आभार प्रदान किया जिनके सहयोग से ये कार्य पूर्ण हुआ। उल्लेखनीय है कि स्माईल कैंपन नामक संस्था समय-समय पर शहर में स्वच्छ भारत की मुहिम चलाती रहती है।
इस मौके पर संस्था के सदस्य विपिन मिश्रा, भावना यदुवंशी, नेहा पचनंदा, अंकुर जिंदल, प्रियंका खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, मोनिका चौधरी, कोमल नारंग, रिया श्रीवास्तव, प्रतुल भौमिक, सौम्य मोहंती आदि मौजूद थे।

IMG_4741

IMG_4745

IMG_4742

Related posts

जगदीश भाटिया के नेतृत्व में ट्रेड टैक्स के तुगलकी फरमान के खिलाफ व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा

Metro Plus

बैंकों में जमा जनता का पैसा हडपकर बड़े उद्योगपतियों का क़र्ज़ा माफ करेगी मोदी सरकार, कानून बनकर तैयार

Metro Plus

जनता लखन सिंगला के रूप में अपना MLA चुनकर उन्हें चंडीगढ़ भेजने का काम करेगी।

Metro Plus