Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ब्रैड खाने से भी हो सकता है कैंसर

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 25 मई (जस्प्रीत कौर): सेंटर फॉर साइंस एंड एंवायरमेंट यानी सीएसई की ताजा रिसर्च में बाजार में बिकने वाले नामी ब्रांड के ब्रैड में जानलेवा केमिकल पोटैशियम ब्रोमेट और आयोडेट पाए गए हैं। जिससे कैंसर या फिर थायरॉइड जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। सीएसई ने अपने रिसर्च में ब्रैड के 38 ब्रांड को शामिल किया जिसमें पोटैशियम ब्रोमेट और आयोडेट के 84 प्रतिशत टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।
निर्माताओं ने खारिज किया दावा
वहीं इस दावे को खारिज करते हुए दिल्ली के ब्रैड निर्माताओं ने कहा कि वे भारतीय खाद्य नियामक द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हैं। ऑल इंडिया ब्रैड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्ययक्ष रमेश मागो ने कहा, एफएसएसएआई के नियामक ने ब्रेड और बेकरी के लिए उपयोग किए जाने वाले मैदा 20 पीपीएम मेक्स के लिए पोटैशियम ब्रोमेट और पौटैशियम आयोडेट के उपयोग की अनुमति दी है। इस एडिटिव को सुरक्षित माना जाता है और व्यापक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे उन्नत देशों में प्रयोग किया जाता है।
मामले के जांच के आदेश
केंद्रीय स्वास्थय मंत्री ने सीएसई रिपोर्ट के आधार पर इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा हमने इस मामले को सीज कर लिया है। मैंने अपने अधिकारियों से तुरंत रिपोर्ट करने को कहा है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बहुत जल्द हम जांच की रिपोर्ट सामने लाएंगे।

Related posts

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का डबुआ मंडी की गंदगी को दूर करने का अभियान जारी!

Metro Plus

आम आदमी पार्टी के धर्मबीर भड़ाना ने मनाई पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व.बल्लभ भाई पटेल जयंती

Metro Plus

छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दबाव के आरोप में कॉलेज के प्रोफेसर समेत तीन निलंबित

Metro Plus