Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अभिभावक बच्चों में अच्छे गुणों का बीज रोपें: बीके उषा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 27 मई (नवीन गुप्ता): एनआईटी स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप आज संपन्न हुआ। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, साथ ही पुरस्कार वितरण भी किया गया। प्रथम पुरस्कार रीत, द्वितीय पुरस्कार राची व तृतीय पुरस्कार पुलकित को दिया गया।
इस अवसर पर केन्द्र की संचालिका बीके उषा ने कहा कि समर कैंप में बच्चों का मनोरंजन करके व उन्हें गुणी बाते सीखाकर पूरे एक साल की थकान को दूर किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि बचपन से ही अभिभावक बच्चों में अच्छे गुणों का बीज रोपेंगे तो अवश्य ही उन्हें बाद में एक अच्छा इन्सान मिलेगा। जो इस समाज को अच्छाई के रास्ते पर लेकर जाएगा। इसलिए हर साल ब्रहमाकुमारीज केंद्र पर समर कैंप का आयोजन किया जाता है। ताकि उन बच्चों को सामाजिक व अध्यात्मिक बातें सिखाकर उनमें अच्छे विचारों को पैदा कर सके।
इस कार्यक्रम में बीके पूनम, बीके ज्योति, बीके प्रिया अन्य बच्चें व अभिभावक मौजूद थे।
IMG-20160527-WA0008

camp 1

13239267_248852895483202_7651990828884695843_nIMG-20160527-WA0004

Related posts

कविता जैन नवरात्र मेले के अवसर पर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल में भाग लेते

Metro Plus

Rotary Club Grace ने विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को स्वेटर एवं फल वितरित किए

Metro Plus

रोटरी इंटरनेशनल डॉयरेक्टर की नॉमिनेटिंग कमेटी का सदस्य बनने के लिए लॉबिंग तेज: रोटरी डिस्ट्रिक-3012 से पीडीजी रमेश अग्रवाल चुने गए सदस्य

Metro Plus