Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कैनवॉस वर्कशॉप द्वारा समर कैंप का विधिवत समापन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 30 मई (नवीन गुप्ता):
कैनवॉस वर्कशॉप द्वारा समर कैंप का विधिवत समापन सैक्टर-16 स्थित ग्रेंड कोलबंस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। इस मौके पर कैनवॉस वर्कशॉप की संचालिका दीक्षा ग्रोवर चिलाना व कीर्ति मेहंदीरत्ता ने बताया कि इस वर्कशॉप में बच्चों को किड्स बॉक्सिंग, वेस्टिज चीजों से सुंदर आकर्षक वस्तुओं को बनाना व स्वादिष्ठ पकवान बनाने के बारे में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को सिखाया गया। जिसका बच्चों ने भरपूर लाभ उठाया।
दीक्षा ग्रोवर चिलाना व कीर्ति मेंहदीरत्ता ने बताया कि वर्कशॉप का मुख्य ध्येय बच्चों को पूरी तरह से परिपक्व करना एवं उन्हें इस बात का अहसास ना हो कि वह अपनी छुट्टियोंं को व्यर्थ कर रहे है को लेकर किया गया था और हमारा यह ध्येय पूरी तरह से सफल हुआ जिसका हम उन अभिभावकों का भी धन्यवाद जताते है जिन्होंने इस वर्कशॉप में अपने बच्चों को भेजा।
दीक्षा व कीर्ति ने बताया कि इस समर कैंप का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों भूपेन्द्र दलाल, मिस प्रिया ग्रोवर व मिस स्वेता अपने अनुभवों को बांटा। दीक्षा व कीर्ति ने बताया कि कैनवास वर्कशॉप आगामी दिनों में इस तरह के वर्कशॉपों का आयोजन कर बच्चों को अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलवायेंगे। इस मौके समर कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों ने वर्कशॉप द्वारा किये गये इस कार्य की सराहना की।

8
9

Related posts

सामाजिक समरसता के लिए मीडिया जगत से जुड़े प्रतिनिधियों का यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है: सीमा त्रिखा

Metro Plus

kundan Green Valley स्कूल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus

उद्योगपतियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपायुक्त ने ली एफआईए सभागार में औद्योगिक संगठनों की बैठक

Metro Plus