Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर स्माईल कैंपेन ने शुरू की जलसेवा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 31 मई (नवीन गुप्ता):
आग उगलती इस गर्मी में पीछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद ने श्री खांडल विप्र सभा एवं स्माईल कैंपेन के साथ मिलकर फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन पर शीतल जलसेवा शुरू की है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विमल खंडेलवाल, मधुसूधन माटोलिया, प्रदीप महापात्रा ने बताया कि ये जलसेवा डेढ़ महीने तक जारी रहेगी। इसका उद्वघाटन स्टेशन मास्टर केसी मीणा व नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरिहंत जैन ने किया।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर शुरू हुई जल सेवा के बारे में जानकारी देते हुए मारवाडी मंच के विमल खंडेलवाल ने बताया कि यह सेवा 29 मई से 15 जुलाई तक चलेगी। जिसका समय सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। स्टेशन पर एक्सप्रेस एवं लोकल ट्रेन रुकने पर मंच के सदस्य रेलयात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराएंगे। ट्रेन में जो लोग यात्रा करते हुए स्टेशन पर उतर के पानी नहीं ले सकते हैं उन्हें उनके पास रखी बोतलों में ही पानी मुहैया कराया जाएगा और युवा वर्ग से अपील की है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर इस जल सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें व तन मन से सेवा कर पुण्य कमायें।
इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राष्ट्रीय सहसचिव निकुंज गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक कैंसर वेन संजीव जैन, मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरिहंत जैन, सचिव विमल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष हुल्लास गटानी, कुलदीप सिंगला, राजेंद्र मूंधडा, स्माईल कैंपेन के अध्यक्ष प्रदीप महापात्रा, खांडल विप्र सभा के अध्यक्ष मधुसुदन माटोलिया, उपाध्यक्ष नथमल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष हरिराम शर्मा, देवकरण पीपलवा व अन्य सदस्यों के सहयोग से उक्त कार्य संपन्न हुआ।
IMG_4905
IMG_4923

Related posts

सीमा त्रिखा भाजपा कि पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

मानव रचना यूनिवर्सिटी में रोटरी यूथ लीडरशिप अवॉर्ड (रायला) का आयोजन

Metro Plus

Union Minister for Steel Birender Singh visited residence of Mr. J P Malhotra President DLF Industries Association

Metro Plus