Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मारवाडी युवा मंच की नई कार्यकारणी का शपथ समारोह संपन्न

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 31 मई (नवीन गुप्ता):
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सांईधाम मंदिर में मारवाडी युवा मंच की नई कार्यकारणी के शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांई भजनों का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक धुनों पर सभी ने नृत्य किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने शाखा अध्यक्ष अरिहंत जैन को शपथ दिलवाई। राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री कपिल लखोटिया एवं प्रांतीय महामंत्री प्रेम लूनावत ने मंच के नई कार्यकारणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
तिगांव रोड ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सांई धाम मंदिर प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारणी के अध्यक्ष अरिहंत जैन, उपाध्यक्ष अनिरूद्ध गोयनका, मनोज रूंगटा, विमल खंडेलवाल, सचिव मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हूल्लास गटानी, संयुक्त सचिव योगेश तिवारी, हिमांशु शर्मा के अलावा कार्यकारणी सह सचिव अमिता गुप्ता, शशी गुप्ता, कार्यकारणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
मारवाडी युवा मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरिहंत जैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन बहुत जल्द कैंसर डिडेक्शन एवं डायलिसिस सेंटर के निर्माण कार्य की शुरूआत करेगा। श्री जैन ने कहा कि मंच समाज हित में आप सभी के सहयोग से तीव्र गति से सक्रिय रूप से समाजिक कार्यो में कार्यरत रहेगा। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मंच समाजिक प्रकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का युवाओं से अपील की।
इस अवसर पर सांई धाम मंदिर के संचालक मोती लाल गुप्ता, मंच के निवर्तमान अध्यक्ष रजत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, संजीव जैन, दीपक तुल्सीयान, संजय गोयल सहित मारवाडी युवा मंच के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद थे।
mym-1c
mym-1b

Related posts

बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी हैं: जगदीश चौधरी

Metro Plus

Savitri Polytechnic में धूम धाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Metro Plus

सृष्टि सिसोदिया व भूमिका का एशियन ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए चयन।

Metro Plus