Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फौगाट पब्लिक स्कूल में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 28 जून (ऋचा गुप्ता): नन्हें कलाकारों में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने तथा उन्हें एक नया आयाम देने के उद्वेश्य से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सैक्टर-57 स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल के सांस्कृतिक अभ्यास हॉल में 21 जून से शुरू हुई इस 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला में लगभग 30 लड़के व लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। इन्हें एक पागलखाना नामक नाटक शीर्षक के मंचन के माध्यम से अभ्यास करवाया जा रहा है जिसमें इन्हें एक्शन, डायलॉग बोलना, अदाकारी, नजाकत, नखरा, प्रर्दशन, चेहरे व शरीर की भाव भंगिमा, शैली आदि विधाओं की जानकारी दी जा रही है। मंचन की जाने वाली नाटक का संदेश है कि पागल भी ये नहीं चाहते कि उनकी सामाजिक या भौगोलिक अलगाव की नौबत आए। वे भी बंटवारा नहीं चाहते। एक साथ सुख-दु:ख सहते हुए इकठ्ठे रहना पंसद करते है। उन्हें भी अपने वतन की सरजमीं से मोहब्बत है। इस नाटक में भागीदारी करने वाले बच्चों में अंजलि, पूजा सौरोत, विकास, साहिल, पूजा डागर, प्रिंस, सोनिया, वर्षा, कविता आदि अपना विशेषत: किरदार निभा रहे है।
इस कार्यक्रम की समन्वयक जिला युवा कोर्डिनेटर (वाईसीओ) सुनीता ने बताया कि कार्यशाला के 9 दिन फौगाट स्कूल में पूर्ण होने के उपरान्त आखिरी 10वें दिन 30 जून को इसका समापन सैक्टर-12 के खेल परिसर में जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज की मौजूदगी में होगा। इस सांस्कृतिक कार्यशाला को अमलीजामा पहनाने में विशेष सहयोगी के रूप में मोहित कंधारी अपनी विशेष लगन व मेहनत से लगे हुए हैं।
फौगाट पब्लिक स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग का इस क्रियात्मक व सकारात्मक नजरिए का बच्चों की प्रतिभा को उभारने में योगदान देने के लिए और कार्यक्रम स्थल के रूप में विद्यालय हॉल को चुनने पर उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

जानिए, नगर निगम और DHBVN को कौन नुकसान पहुंचाकर NGT के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है!

Metro Plus

रक्तदान कर बचाई जा सकती है लोगों की जान: जितेंद्र यादव

Metro Plus

सरकार द्वारा करवाया जाएगा बेटियों का 21 हजार रूपये का बीमा, जानिए कैसे?

Metro Plus