Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों ने लगाए पौधे

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 01 जुलाई (नवीन गुप्ता): आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल के प्रांगण में आज एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों के साथ स्कूल परिसर में लगभग 50 पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर डागर व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डागर ने वृक्षारोपण समारोह में आए रोटरी क्लब फरीदाबाद और रोटरेक्ट क्लब फरीदाबाद संस्कार की प्रमुख व संस्था की प्रधानाचार्य रोटेरियन विधु ग्रोवर, रोटरी क्लब के प्रधान रोटेरियन राजेश ढल्ल, सचिव रोटेरियन तजिंदर मलिक, रोटेरियन नवीन सूद, रेनू सूद, रोटेरियन संदीप गोयल, रोटेरियन डीपी अग्रवाल, रत्नण् सुरिंदर गुलाटी, रोटेरियन राजेश मेंदीरत्ता, रोटेरियन प्रदीप मल्लाह व रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष आशिमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष ऋषव बंसल, सचिव गरिमा ग्रोवर, कोषाध्यक्ष प्रतीक गुप्ता आदि अतिथियों का स्वागत किया।
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती विधु ग्रोवर ने उनके आग्रह पर यहां आने के लिए और अपना मूल्यवान समय देने के लिए रोटरी क्लब फरीदाबाद व रोटरेक्ट क्लब फरीदाबाद संस्कार के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Asha Jyoti Tree plantation

Asha Jyoti

 

Related posts

समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का हो रहा निदान: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus

लाखों की उगाही मामले में विजय रामलीला कमेटी को झटका, दुकानदारों को राहत!

Metro Plus

करोड़ों के गबन के आरोप में RTI एक्टिविस्ट और उनके दो बेटे गिरफ्तार, पिता ज्यूडिशियल तो बेटे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर।

Metro Plus