Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन को मिला प्लेटिनियम अवार्ड

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 01 जुलाई (नवीन गुप्ता): समाजसेवा केक्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन को प्लेटिनियम अवार्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा क्लब के प्रधान रोटेरियन महेन्द्र सर्राफ तथा सचिव दिनेश गुप्ता को भी प्लेटिनियम अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए क्लब को 26 सर्टिफिकेट भी सम्मान स्वरूप मिले हैं। इनको यह अवार्ड डिस्ट्रिक रोटरी-3011 द्वारा दिल्ली के एक होटल में आयोजित आभार नामक समारोह में दिया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक रोटरी-3011 के अंतर्गत सभी 67 रोटरी क्लबों के प्रधान, सचिव तथा डिस्ट्रिक रोटरी के पदाधिकारी आदि विशेष तौर पर मौजूद थे। क्लब की तरफ से प्रधान महेन्द्र सर्राफ तथा सचिव दिनेश गुप्ता के अलावा एजी रो०सुरेश चन्द्र, पूर्व प्रधान विजय जिंदल तथा डा० सुमित वर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

IMG-20160630-WA0008 IMG-20160630-WA0007 IMG-20160630-WA0006 IMG-20160630-WA0004 IMG-20160630-WA0001 IMG-20160701-WA0047 IMG-20160630-WA0023

 

 

 

Related posts

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने हरियाणा इंटर स्कूल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत स्कूल का नाम किया रोशन

Metro Plus

बडख़ल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Metro Plus

20 हजार सरकारी स्कूलों में लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की गई है

Metro Plus